scorecardresearch

YouTube Shorts पर Views नहीं आ रहे? इन सही टाइमिंग पर वीडियो करें पोस्ट, बढ़ सकती है Reach और Engagement

YouTube Shorts पर ज्यादा Views पाने के लिए वीडियो पोस्ट करने का सही समय बेहद अहम हो सकता है. जानिए भारतीय ऑडिएंस के लिए सुबह, दोपहर, शाम और Weekend में Shorts Upload करने की बेहतर टाइमिंग.

Advertisement
YouTube  YouTube

YouTube Shorts आज के समय में सोशल मीडिया और वीडियो कंटेंट का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है. खासकर युवाओं के बीच शॉर्ट वीडियो का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. कई लोग कम समय में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचने के लिए Shorts का सहारा लेते हैं. हालांकि, कई बार अच्छा और शानदार कंटेंट बनाने के बावजूद वीडियो पर उम्मीद के मुताबिक Views नहीं आते. इसके पीछे कंटेंट की क्वालिटी के अलावा वीडियो पोस्ट करने का समय भी एक वजह हो सकता है.

ये समय हो सकता है फायदेमंद
अगर आपके चैनल पर भारतीय दर्शक ज्यादा हैं तो शाम का समय Shorts पोस्ट करने के लिए अच्छा माना जा सकता है. आमतौर पर शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच लोग पढ़ाई और काम से फ्री होते हैं. ऐसे में वे YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिताते हैं. इस दौरान Shorts को शुरुआती दर्शक मिलने की संभावना बढ़ सकती है. मनोरंजन, कॉमेडी, गेमिंग और वायरल कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स इस समय को टेस्ट कर सकते हैं.

दोपहर 12 से 2 बजे के बीच भी करें ट्रायल
दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच भी Shorts पोस्ट करके देखा जा सकता है. इस समय ऑफिस जाने वाले लोगों का लंच ब्रेक होता है, जबकि स्टूडेंट्स भी मोबाइल पर वीडियो देख सकते हैं. इसलिए अगर आपका कंटेंट स्टूडेंट्स, ऑफिस कर्मचारियों या सामान्य मोबाइल यूजर्स के लिए है तो यह टाइमिंग भी काम कर सकती है.

Weekend पर ये समय बेहतर
शनिवार और रविवार को लोगों की दिनचर्या बदल जाती है. छुट्टी होने के कारण दर्शक दिन में भी YouTube पर ज्यादा समय बिता सकते हैं. ऐसे में सुबह 9 से 11 बजे और शाम 5 से रात 9 बजे के बीच Shorts पोस्ट करके देखा जा सकता है.

YouTube Studio बताएगा आपके लिए सही समय
हालांकि, हर चैनल की ऑडियंस अलग होती है. इसलिए किसी एक टाइमिंग को सभी के लिए सही नहीं माना जा सकता. YouTube Studio के Analytics में Audience सेक्शन के जरिए क्रिएटर्स देख सकते हैं कि उनके दर्शक किस समय सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं. इसी डेटा के आधार पर वीडियो पोस्ट या शेड्यूल करने का समय तय करना ज्यादा बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: