scorecardresearch

Trains Cancelled: यात्रीगण ध्यान दें! तकनीकी वजह से इस रूट की 10 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, 16 का होगा Route डायवर्ट, सफर शुरू करने से पहले देखें लिस्ट

वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेल खंड पर स्थित गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य 16 से 21 जुलाई 2026 तक प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य किया जाएगा. इसके चलते 10 ट्रेनें कैसिंल रहेंगी और 16 ट्रेनों का रूट डायवर्ट रहेगा. यहां आप इन ट्रेनों के बारे में जान सकते हैं.

Train (File Photo: PTI) Train (File Photo: PTI)

भारतीय रेलवे एक तरफ जहां यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार नई ट्रेनों और नए स्टॉपेज की घोषणा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ट्रेनों को बेहतर और समयबद्ध तरीके से चलाने की दिशा में भी लगातार तकनीकी बदलाव कर रहा है. इसी क्रम में वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-पनियहवा रेल खंड पर स्थित गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य किया जाएगा.

इसके चलते 16 से 21 जुलाई, 2026 तक प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य व 21 जुलाई, 2026 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण का कार्य किया जाना है. इसके चलते इस रूट से चलने वाली कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण किया जाएगा. हम आपको उन सभी ट्रेनों की लिस्ट दे रहे हैं, जो इस रूट से गुजरती हैं और इस तकनीकी कार्य के चलते प्रभावित रहेंगी. पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO सुमित कुमार ने यह जानकारी दी. 

ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
1. छपरा एवं नौतनवा से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी,
2. प्रयागराज जं. एवं मुजफ्फरपुर से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 14111/14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
3. बापूधाम मोतिहारी से 21 जुलाई, 2026 को एवं आनन्द विहार टर्मिनस से 22 जुलाई,2026 को चलने वाली 15567/15568 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
4. नकहा जंगल से 20 एवं 21 जुलाई, 2026 को चलने वाली 55040 नकहा जंगल-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी >गोरखपुर कैण्ट से 18 से 21 जुलाई, 2026 तक चलने वाली 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी.
5. नरकटियागंज से 19, 20, 21 एवं 23 जुलाई,2026 को चलने वाली 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैण्ट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी.
6. गोरखपुर कैंट से 19, 20, 21 एवं 24 जुलाई, 2026 को चलने वाली 55096 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी.
7. नरकटियागंज से 19 एवं 24 जुलाई, 2026 को चलने वाली 55039 नरकटियागंज-बढ़नी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी.
8. छपरा से 20 एवं 21 जुलाई, 2026 को चलने वाली 55055 छपरा-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी.
9. गोरखपुर से 20 एवं 21 जुलाई, 2026 को चलने वाली 55056 गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी.
10. नरकटियागंज से 20, 21 एवं 22 जुलाई, 2026 को चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी.

इन ट्रेनों का होगा रूट डायवर्ट 
1. अमृतसर से 19 एवं 20 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जं.-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के दौरान इस गाड़ी का ठहराव मैंगल गंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, घुघुली, सिसवा बाजार, खड्डा, बगहा, हरिनगर, नरकटियागंज, चनपटिया, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, पिपरा, चकिया, मेहसी एवं मोतीपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

2. पूर्णिया कोर्ट से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के दौरान इस गाड़ी का ठहराव एकमा, दुरौंधा, सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर एवं मैंगल गंज स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

3. ललितग्राम से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15565 ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के दौरान इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती एवं गोंडा, स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

4. कटिहार से 19 एवं 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव एकमा, सीवान, मैरवा, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर गोंडा एवं करनैलगंज स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

5. गुवाहाटी से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-जौनपुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं गोंडा स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

6. मथुरा से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15110 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जं.-बनारस-वाराणसी जं.-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, मसकनवां, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

7. दरभंगा से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जायेगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

8. अमृतसर से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी एवं सीवान स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

9. डिब्रुगढ़ से 20 जुलाई, 2026 को चलने वाली 15903 डिबु्रगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-सुलतानपुर-लखनऊ (उत्तर रेलवे) के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं गोंडा स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

10. छपरा से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर एवं अयोध्या धाम स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

11. हावड़ा से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-वाराणसी जं.-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव कोपा सम्होता, दाउदपुर, एकमा, चैनवा, दुरौंधा, सीवान, जीरादेई, मैरवा, बनकटा, बेलथरा रोड, भटनी, देवरिया सदर, चौरी चौरा, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा एवं जरवल रोड स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

12. रक्सौल से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कप्तानगंज-थावे-सीवान-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव पिपराईच स्टेशन पर नहीं रहेगा.

13. आनन्द विहार टर्मिनस से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-सीवान-थावे-कप्तानगंज के रास्ते चलाई जाएगी. 

14. खातीपुरा से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 19725 खातीपुरा-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव गोंडा एवं गोरखपुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

15. बरौनी से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-बनारस-वाराणसी जं.-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

16. दरभंगा से 21 जुलाई, 2026 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी. मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती एवं ऐशबाग स्टेशनों पर नहीं रहेगा.

इन ट्रेनों का होगा शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
1.
बनारस से 20 एवं 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी देवरिया सदर से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी.
2. गोरखपुर से 20 एवं 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर देवरिया सदर स्टेशन से चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर से देवरिया सदर के बीच निरस्त रहेगी.
3. गोमतीनगर से 20 एवं 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्द नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी आनन्द नगर से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी.
4. गोरखपुर से 20 एवं 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्द नगर स्टेशन से चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर से आनन्द नगर के बीच निरस्त रहेगी.
5. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी.यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी.
6. गोरखपुर से 21 जुलाई,2026 को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर से भटनी के बीच निरस्त रहेगी.
7. गोरखपुर कैंट से 19 से 21 जुलाई,2026 तक चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर कैंट से भटनी के बीच निरस्त रहेगी.
8. वाराणसी सिटी से 19 से 21 जुलाई,2026 तक चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैंट के बीच निरस्त रहेगी.
9. दादर से 18 जुलाई,2026 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी मऊ से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी.
10. गोरखपुर से 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर से मऊ के बीच निरस्त रहेगी.
11. गोरखपुर कैंट से 19 एवं 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 55036 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर कप्तानगंज स्टेशन से चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर कैंट से कप्तानगंज के बीच निरस्त रहेगी.
12. सीवान से 19 एवं 20 जुलाई,2026 को चलने वाली 55035 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर कप्तानगंज स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी कप्तानगंज से गोरखपुर कैंट के बीच निरस्त रहेगी.
13. गोरखपुर कैंट से 19 जुलाई,2026 को चलने वाली 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर कप्तानगंज स्टेशन से चलाई जाएगी. यह गाड़ी गोरखपुर कैंट से कप्तानगंज के बीच निरस्त रहेगी.
14. सीवान से 19 से 21 जुलाई,2026 तक चलने वाली 55041 सीवान-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी भटनी से गोरखपुर कैंट के बीच निरस्त रहेगी.
15. गोरखपुर कैंट से 19 से 21 जुलाई,2026 तक चलने वाली 55042 गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जाएगी.यह गाड़ी गोरखपुर कैंट से भटनी के बीच निरस्त रहेगी.
16. नरकटियागंज से 19 से 21 जुलाई,2026 तक चलने वाली 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर कप्तानगंज स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी.यह गाड़ी कप्तानगंज से गोरखपुर कैंट के बीच निरस्त रहेगी.
17. नरकटियागंज से 18 जुलाई,2026 को चलने वाली 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट सवारी गाड़ी गोरखपुर कैंट के स्थान पर कप्तानगंज स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी. यह गाड़ी कप्तानगंज से गोरखपुर कैंट के बीच निरस्त रहेगी.