scorecardresearch

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे का बड़ा ऐलान, 8 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी... देखें पूरा टाइम टेबल

12 जुलाई को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, सुपौल, बेतिया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी और दरभंगा स्टेशन से परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. रेलवे ने इसको लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया है.

Special Train Special Train

पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे 8 स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है. रेलवे भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेलमंडल के अलग अलग स्टेशनों से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसके लिए मंडल के द्वारा दिनांक 12.07.2026 को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. यह स्पेशल ट्रेन समस्तीपुर, सुपौल, बेतिया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी और दरभंगा स्टेशन से परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. रेलवे ने इसको लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया है.

ट्रेनों की सूची यहां देखें
1. 03218 सुपौल से मधुबनी परीक्षा स्पेशल ट्रेन दोपहर के 14:00 बजे खुलेगी जो झंझारपुर सकरी होते हुए मधुबनी पहुंचेगी.
2. 03213 बेतिया से सिवान परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14:00 बजे खुलेगी जो बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर हाजीपुर छपरा होते हुए सिवान पहुंचेगी.
3.03219 सीतामढ़ी से बेतिया परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14:00 में खुलेगी जो रक्सौल होते हुए बेतिया पहुंचेगी
4.03215 मधुबनी से हाजीपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14:00 में खुलेगी जो दरभंगा समस्तीपुर मुजफ्फरपुर स्टेशन पर रुकते हुए हाजीपुर पहुंचेगी
5.03216 मुजफ्फरपुर से सिवान के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14:00 में खुलेगी हाजीपुर छपरा होते हुए सिवान पहुंचेगी.
6.03217 समस्तीपुर से सिवान परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14 :00 में खुलेगी जो मुजफ्फरपुर हाजीपुर सोनपुर छपरा रुकते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेंगी.
7.03214 दरभंगा से बरौनी परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14:00 खुलेगी जो लहेरियासराय समस्तीपुर रुकते हुए बरौनी पहुंचेगी.
8.03220 मुजफ्फरपुर से बेतिया परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14:00 में खुलेगी जो बापूधाम मोतिहारी रुकते हुए बेतिया को पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: