scorecardresearch

Train Ticket Booking: यात्रीगण ध्यान दें... कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! अब ट्रेन खुलने से 15 मिनट पहले भी कर सकते हैं सीट बुक, यहां जानें पूरा प्रोसेस

IRCTC Ticket Booking: इंडियन रेलवे ने नया नियम लागू किया है. अब रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी ट्रेन खुलने से 15 मिनट पहले तक खाली सीटों की बुकिंग हो सकेगी. इससे आखिरी समय पर भी कंफर्म टिकट मिलने की संभावना पहले से अधिक रहेगी. 

New Rule for Train Ticket Booking New Rule for Train Ticket Booking

कई बार हमें अचानक यात्रा करनी पड़ जाती है. ऐसे में सबसे बड़ी समस्या ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलने की होती है. इंडियन रेलवे ने यात्रियों की इस चिंता को लगभग दूर कर दिया है. जी हां, रेलवे ने नया निमय लागू किया है. इस नियम के तहत अब रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी ट्रेन खुलने से 15 मिनट पहले तक खाली सीटों की बुकिंग हो सकेगी. आपको मालूम हो कि यह सुविधा तभी मिलेगी जब रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी ट्रेन में सीट खाली होगी. 

पहले क्या था नियम और अब क्या बदला
आपको मालूम हो कि पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने के बाद नई टिकट बुकिंग बंद हो जाती थी. ऐसे में कई बार ट्रेन में सीटें खाली होने के बावजूद यात्री टिकट नहीं खरीद पाते थे. अब नए नियम के तहत यदि चार्ट बनने के बाद भी किसी ट्रेन में सीट खाली है तो वह सीट ट्रेन के तय प्रस्थान समय से 15 मिनट पहले तक बुक की जा सकेगी. इससे खाली सीटों का बेहतर इस्तेमाल होगा. आपको मालूम हो कि यह सुविधा वंदे भारत एक्सप्रेस सहित दूसरी सभी आरक्षित रिजर्व्ड ट्रेनों पर लागू होगी. भारतीय रेलवे का मानना है कि इससे ट्रेनों में खाली सीटों की संख्या कम होगी और ज्यादा यात्रियों को यात्रा का अवसर मिलेगा.

कहां से और कैसे बुक करें टिकट
यात्री अंतिम समय तक उपलब्ध सीटों की बुकिंग कई तरीकों से कर सकते हैं. वे IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट, IRCTC Rail Connect मोबाइल ऐप या फिर रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर से टिकट बुक करा सकते हैं. आपको मालूम हो कि टिकट बुक करने से पहले सिस्टम में सीट की उपलब्धता दिखाई जाएगी. यदि सीट खाली होगी तभी कंफर्म टिकट जारी किया जाएगा. ऐसे में यात्रा से पहले सीट स्टेटस जरूर देख लें.

किन यात्रियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद
रेलवे का यह नया नियम उन लोगों के लिए काफी अच्छा हो सकात है, जिनको अचानक यात्रा करनी पड़ती है. कई बार लोगों को मेडिकल इमरजेंसी, बिजनेस मीटिंग, परिवार में किसी आपात स्थिति या दूसरे जरूरी काम के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ती है. ऐसे यात्रियों को रेलवे के नए नियम से ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ गई है.

यात्रीगण यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान
1. इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रा से पहले IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर सीटों की उपलब्धता जरूर चेक कर लें.
2. टिकट तभी मिलेगा जब चार्ट बनने के बाद सीट खाली होगी. 
3. ट्रेन छूटने से पहले पर्याप्त समय लेकर स्टेशन पहुंचें.
4. यात्रा के दौरान वैलिड पहचान पत्र अपने साथ रखें.
5. टिकट सिर्फ रेलवे के ऑफिशियल माध्यमों से ही बुक करें.
6. किसी भी अनजान वेबसाइट या एजेंट के भरोसे न रहें. 
7. ऐसे में आप सही जानकारी के साथ आप आखिरी समय में भी कन्फर्म टिकट पा सकते हैं. 

रेलवे को भी होगा फायदा
रेलवे के मुताबिक इस नए नियम से ट्रेन में खाली सीटों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा. इस नए नियम से सिर्फ यात्रियों को ही नहीं बल्कि रेलवे को भी फायदा होगा. पहले कई बार चार्ट बनने के बाद कई सीटें खाली रह जाती थीं और उनका इस्तेमाल नहीं हो पाता था. अब उन सीटों पर आखिरी समय तक टिकट जारी किए जा सकेंगे. इससे ट्रेनों में खाली सीटों की संख्या कम होगी. इसके साथ रेलवे की कमाई बढ़ने की भी संभावना है क्योंकि खाली सीटें अब यात्रियों को मिल सकेंगी.