Travel Destination With Low Budget
Travel Destination With Low Budget
घूमने-फिरने का शौक हर किसी को होता है, लेकिन कई बार बजट की वजह से लोग अपना ट्रैवल प्लान टाल देते हैं. जबकि भारत में ऐसी कई शानदार जगह मौजूद हैं, जहां आप कम खर्च में ऐसी छुट्टियां बिता सकते हैं यो याद बन जाएंगी. खासकर जून-जुलाई का महीना ट्रैवल के लिए बेहतरीन माना जाता है, क्योंकि इस दौरान कई जगहों की नेचुरल खूबसूरती और भी निखर जाती है. अगर आप भी कम बजट में ज्यादा घूमने का सपना देख रहे हैं, तो कुछ ऐसे डेस्टिनेशन हैं जो आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालेंगे.
रोमांच और आध्यात्म का संगम ऋषिकेश
उत्तराखंड का ऋषिकेश कम बजट में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है. यह शहर एडवेंचर और आध्यात्मिक अनुभव दोनों का शानदार मेल देता है. यहां गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग का रोमांच लेने के लिए देश-विदेश से टूरिस्ट पहुंचते हैं. इसके अलावा लक्ष्मण झूला, राम झूला और कई पॉपुलर आश्रम भी यहां लोगों को खींच लाते हैं. नेचर लवर्स और धार्मिक यात्रियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है. सबसे अच्छी बात यह है कि यहां रहने और खाने के लिए कई किफायती ऑप्शन आसानी से मिल जाते हैं.
पहाड़ों के बीच मिलेगी शांति
अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का तवांग आपके लिए बेहतरीन है. यह जगह अपने प्राचीन मठों, नेचर और शांत माहौल के लिए पॉपुलर प्रसिद्ध है. तवांग मठ यहां का सबसे बड़ा अट्रैक्शन माना जाता है. गुवाहाटी से यहां पहुंचने के लिए टैक्सी और साझा वाहन आसानी से मिल जाते हैं. कम बजट में भी यहां की यात्रा आराम से की जा सकती है, जिससे यह बजट ट्रैवलर्स के बीच लोकप्रिय बना हुआ है.
कम खर्च में हिल स्टेशन का मजा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला लंबे समय से पर्यटकों की पसंदीदा जगह रही है. हालांकि इसे अक्सर महंगी जगह माना जाता है. लेकिन सही प्लानिंग के साथ यहां कम बजट में भी घूमना संभव है. ब्रिटिश टाइम की इमारतें, मॉल रोड, रिज मैदान और क्राइस्ट चर्च यहां की पहचान हैं. चारों ओर फैले देवदार और ओक के जंगल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं. शिमला के पास स्थित कुफरी भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां कई बजट होटल और गेस्ट हाउस उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से आप सीमित खर्च में शानदार यात्रा का आनंद ले सकते हैं.