scorecardresearch

अब लंबी फ्लाइट में नहीं होगी परेशानी, इकोनॉमी क्लास यात्रियों को मिलेगा बिजनेस क्लास का फायदा... जानें कैसे!

एयरलाइन अपने नए Airbus A321XLR विमानों में Economy Plus की एक खास रो लगाएगी. इसमें बीच वाली सीट को हटाकर उसकी जगह एक बड़ा टेबल लगाया जाएगा. इससे खिड़की और गलियारे वाली सीट पर बैठे यात्रियों को ज्यादा जगह मिलेगी और लंबी यात्रा में भी आसानी होगी.

Airline Seat Airline Seat

हवाई यात्रा में इकोनॉमी क्लास की सीटें अक्सर तंग होती हैं, खासकर बीच वाली सीट पर बैठने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी होती है. खास बात है कि अब यूनाइटेड एयरलाइंस ने यात्रियों को आराम देने के लिए नई Economy Plus सीटें शुरू करने का फैसला किया है. जी हां, कंपनी ऐसी सीटें शुरू कर रही है, जिनमें यात्रियों को पहले से ज्यादा जगह, आराम और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. खास बात है कि, इसके लिए उन्हें बिजनेस या फर्स्ट क्लास का महंगा टिकट भी नहीं खरीदना पड़ेगा.

दरअसल, एयरलाइन अपने नए Airbus A321XLR विमानों में Economy Plus की एक खास रो लगाएगी. इसमें बीच वाली सीट को हटाकर उसकी जगह एक बड़ा टेबल लगाया जाएगा. इससे खिड़की और गलियारे वाली सीट पर बैठे यात्रियों को ज्यादा जगह मिलेगी और लंबी यात्रा में भी आसानी होगी.

टेबल में क्या होगा?
मुलायम लेदर जैसी फिनिश वाला टेबल
दो कप होल्डर
खाना खाने या लैपटॉप रखने की सुविधा
बीच में अतिरिक्त खाली जगह
पैरों के लिए भी ज्यादा जगह

नई सीटों में यात्रियों को लगभग 3 इंच अतिरिक्त लेगरूम मिलेगा. यानी लंबी उड़ान में पैर फैलाकर बैठना पहले से ज्यादा आरामदायक होगा. बता दें कि, यह नई सीटें इस साल के अंत तक बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी और इसके बाद उड़ानों में इस्तेमाल शुरू हो जाएगा. यूनाइटेड एयरलाइंस के सभी 50 नए Airbus A321XLR विमानों में यह व्यवस्था होगी. यूनाइटेड एयरलाइंस का कहना है कि कंपनी यात्रियों को हर श्रेणी में बेहतर और आरामदायक यात्रा अनुभव देना चाहती है. नए विमानों में इकोनॉमी प्लस यात्रियों को अब पहले से ज्यादा लेगरूम और एल्बो रूम मिलेगा.

ये भी पढ़ें: