scorecardresearch

Budget Friendly Travel Destination: सैलरी है केवल 30000.. तो 1/3 में मज़ा ले एक शानदार ट्रिप का...रहने से लेकर खाने तक सब अंडर बजट

किसी ट्रिप का आनंद लेने के लिए हमेशा बड़ी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं होती. सही योजना, बजट मैनेजमेंट और सही डेस्टिनेशन का चुनाव करके आप कम खर्च में भी शानदार ट्रिप का मजा ले सकते हैं.

Budget Friendly Travel Destination (AI) Budget Friendly Travel Destination (AI)

घूमने-फिरने का शौक तो लगभग हर किसी को होता है, लेकिन अक्सर लोग केवल अपना प्लान इस बात को लेकर टाल देते हैं कि ट्रिप पर ज्यादा खर्च होगा. कई बार लोगों की सैलरी कम होती है और ऐसे में बड़ा हिस्सा ट्रिप पर खर्च हो जाए हो हर किसी को चुभता है. लेकिन हकीकत यह है कि सही प्लानिंग और थोड़ी समझदारी के साथ ट्रिप प्लान की जाए, तो कम बजट में बेहतरीन ट्रिप करना संभव है.

भारत में कई ऐसी खूबसूरत डेस्टिनेशन मौजूद हैं, जहां आप लगभग 10 हजार रुपए के बजट में आराम से घूम सकते हैं. बस समय पर टिकट बुक करें, बजट फ्रेंडली ठहरने की जगह चुनें और लोकल फूड का मजा लें, आपका सफर पूरी तरह यादगार बन जाएगा.

एडवेंचर और सुकून का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

अगर आप नेचर और एडवेंचर दोनों का मजा लेना चाहते हैं, तो ऋषिकेश से बेहतर ऑप्शन कोई नहीं. गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर आध्यात्मिक माहौल के साथ-साथ एडवेंचर से भरी एक्टिविटी के लिए जाना जाता है. यहां रिवर राफ्टिंग का रोमांच, शाम की गंगा आरती की शांति और लक्ष्मण झूला-राम झूला की खूबसूरती ट्रिप पर आए लोगों को खास एक्सपीरियंस देती हैं. अच्छी बात यह है कि यहां कई बजट हॉस्टल और गेस्ट हाउस आसानी से मिल जाते हैं.

Source : Unsplash

इतिहास और शाही विरासत का ब्लेंड

राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी हिस्टॉरिक इमारतों और रॉयल कल्टर के लिए दुनियाभर में मशहूर है. हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर जैसी जगहें यहां की पहचान हैं. साथ ही, लोकल मार्केट और राजस्थानी स्ट्रीट फूड का स्वाद आपकी ट्रिप को और भी खास बना देता है. कम बजट में यहां शानदार एक्सपीरियंस लिया जा सकता है.

Source : Unsplash

आस्था और कल्चर से जुड़ने का मौका

भारत के सबसे प्राचीन शहरों में शामिल वाराणसी अपनी आध्यात्मिक पहचान के लिए काफी जाना जाता है. गंगा घाटों की भव्यता, काशी विश्वनाथ मंदिर की धार्मिक आस्था और बनारस की गलियों टूरिस्टों का अपनी तरफ खींच लेती हैं. यहां रहने और खाने का खर्च अन्य जगह की तुलना में काफी कम है, जिससे यह बजट फ्रेंडली डेस्टीनेशन बन जाता है.

Source : Unsplash

पहाड़ों से लेकर झीलों तक का सफर

हिमाचल प्रदेश का मैक्लोडगंज उन लोगों के लिए शानदार जगह है जो पहाड़ों और शांत वातावरण की तलाश में हैं. वहीं राजस्थान का उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों, महलों और रोमांटिक माहौल के लिए जाना जाता है. त्रिउंड ट्रेक से लेकर पिछोला झील की सैर तक, दोनों ही जगहें कम बजट में बेहतरीन अनुभव देने का दम रखती हैं.

Source : Unsplash