scorecardresearch

North East Tourist Place: नॉर्थ ईस्ट की वादियां है पसंद? तो नोट कर लें यह 5 डेस्टिनेशन, गर्मी की छुट्टियों में प्लान बनाएं और परिवार के साथ घूम आएं

चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए अगर आप इस बार उत्तराखंड या हिमाचल से हटकर कुछ नया तलाश रहे हैं, तो नॉर्थ ईस्ट इंडिया की वादियां आपका इंतजार कर रही हैं. इस छुट्टी में यहां का प्लान बनाएं और परिवार के साथ घूम आएं.

गर्मी की छुट्टियों का डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट गर्मी की छुट्टियों का डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट

गर्मी का मौसम शुरू होते ही जैसे छुट्टियों वाली फीलिंग खुद ही वापस आ जाती है. स्कूल-कॉलेज की छुट्टियों का वक्त हो या ऑफिस से प्लान की गई छोटी-सी ब्रेक, हर कोई कहीं न कहीं घूमकर इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाना चाहता है. अकसर हमारा दिमाग सीधे उत्तराखंड या हिमाचल की पहाड़ियों पर चला जाता है, लेकिन सच ये है कि भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जो किसी भी विदेशी लोकेशन से कम नहीं लगतीं. 

आज हम उन्हीं जगहों के बारे में बात करेंगे, जो नॉर्थ ईस्ट की शान और खूबसूरत वादियों का गढ़ हैं. इन जगहों पर गर्मी की छुट्टी बिताना किसी जन्नत से कम नहीं है. अगर आप इस बार भीड़ से हटकर, शांत और आंखें ठहर जाने वाली जगहें एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो नॉर्थ ईस्ट इंडिया आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं होगा.

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अगर आप सच में कुछ दिन बस सुकून में बिताना चाहते हैं, तो जीरो वैली की वादियां और पहाड़ एक खूबसूरत लोकेशन है. ईटानगर से करीब 167 किलोमीटर दूर ये जगह यूनेस्को द्वारा हेरिटेज साइट घोषित की जा चुकी है. सीढ़ीनुमा चावल के खेत, घने जंगल, छोटे-छोटे गांव और पानी की धून छेड़ती आवाजें, यहां की शांत हवा, सब कुछ मन को सुकून पहुंचाने वाली होती हैं.

माजुली, असम
असम की खूबसूरती का असली मतलब समझना है तो माजुली जरूर देखना चाहिए. लहरों के बीच बसा ये आइलैंड सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि असम की समृद्ध संस्कृति का घर है. धान के खेत, पेड़ों से घिरे छोटे-छोटे गांव और नदी की शांति, सब मिलकर इसे किसी पेंटिंग जैसा सुंदर बना देती हैं.
खास कर उनके लिए जो पक्षी प्रेमियों हैं. उनके लिए यह जगह किसी जन्नत से कम भी नहीं है.

तवांग, अरुणाचल प्रदेश
तवांग की बात करते ही मन में पहाड़, बर्फ की तस्वीर खुद-ब-खुद बन जाती है. मोनपा जनजाति की संस्कृति, पुराने मठों की वास्तुकला और हर तरफ फैली शांत वादियां, आपकी छुट्टी में चार चांद लगा देगी. यह जगह गर्मियों में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है. मार्च से अक्टूबर का समय यहां आने के लिए सबसे अच्छा कहा जाता है.

तुरा, मेघालय
शायद इस स्टेट को मेघालय इसलिए ही कहा गया, क्योंकि यह जगहा बादलों की गोद में बसता है. अगर पहाड़ पर से इस जगह को एक्सप्लोर किया जाए, तो ऐसा लगता है जैसे पूरे इलाके में बादल की सफेद परत बिछी हो. अगर आपका दिल एडवेंचर चाहता है, ऊंची पहाड़ियां पसंद करता है और हरियाली देखकर मन खुश हो जाता है, तो तुरा आपके लिए ही है. मेघालय का यह इलाका झरनों, पहाड़ियों और बायोस्फीयर रिजर्व के लिए जाना जाता है. यहां के ट्रेकिंग का मजा आपको कहीं और नहीं मिलेगा.

गंगटोक, सिक्किम
गंगटोक हमेशा से ही ट्रैवलर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर रहा है, और इसकी वजह साफ है यहां के शानदार नजारे और एकदम शांत माहौल. यहां की त्सोमो झील, जिसकी बर्फीली सुंदरता किसी पोस्टकार्ड जैसी लगेगी. यहां बिताया हुआ पल आपकी ट्रिप का सबसे यादगार हिस्सा बन सकता है. गर्मियों में यहां की हवा भी ठंडी और सुकून देने वाली होती है, मानो फरिश्ते ने छूआ हो.

ये भी पढ़ें