Best Places To Visit In Monsoon
Best Places To Visit In Monsoon
Best Places To Experience Monsoon: केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में मॉनसून ने देस्तक दे दिया है. इन राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. पूरे देश में बस कुछ दिनों मॉनसून छा जाएगा. फिर मूसलाधार बारिश होगी. यदि आपको बारिश अच्छी लगती है. घूमने-फिरने का शौक है तो आप बरसात का भरपूर आनंद उठाने के लिए लोनावला, मुन्नार, वैली ऑफ फ्लावर्स, कूर्ग और मेघालय जा सकते हैं. यहां की हरियाली, यहां के झरने और प्राकृतिक नजारे बारिश के मौसम में अपने चरम पर होते हैं. ये हर किसी का मनमोह लेते हैं.
1. मुन्नार
बारिश के मौसम में घूमने के लिए केरल का मुन्नार सबसे बेस्ट जगह है. आप यहां के हरे-भरे चाय के बागानों के बीच सुकून भरी यात्रा का आनंद ले सकते हैं. यहां हल्की बारिश के बीच बादलों से ढकी वादियां और झरने देखने पर मनमोह लेते हैं. बारिश के मौसम में नेचर लवर्स, कपल्स और फैमिली ट्रिप के यह बेस्ट जगह है.
2. वैली ऑफ फ्लावर्स
आप बारिश के मौसम में उत्तराखंड स्थिति वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क जा सकते हैं. आप यहां रंग-बिरंगे फूलों के अद्भुत संसार की सैर कर सकते हैं. यहां आपको दो-चार नहीं बल्कि हजारों प्रजातियों के फूल देखने को मिलेंगे. वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क का नजारा जुलाई और अगस्त में सबसे खूबसूरत माना जाता है. ट्रेकिंग और नेचर लवर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है.
3. मेघालय
मॉनसून में आप मेघालय घूमने का प्लान बना सकते हैं. पूर्वोत्तर के इस खूबसूर राज्य को बादलों और झरनों की धरती कहा जाता है. यह देश के सबसे अधिक बारिश वाले राज्यों में से एक है. बारिश के मौसम में मेघालय के झरने, गुफाएं और लिविंग रूट ब्रिज बहुत ही खूबसूरत दिखाई देते हैं. यदि बारिश और बादलों को एकदम करीब से महसूस करना चाहते हैं तो आप मेघालय जा सकते हैं.
4. कूर्ग
कर्नाटक का कूर्ग बारिश के मौसम में बहुत ही खूबसूरत लगता है. कूर्ग को इंडिया का स्कॉटलैंड भी कहते हैं. जून से लेकर अक्टूबर तक यहां झमाझम बारिश होती है. कूर्ग की हरियाली, यहां के झरने, कॉफी के बगान, ठंडी हवाएं और धुंध से ढके पहाड़ सभी का मनमोह लेते हैं. बारिश के दौरान यहां का शांत वातावरण मन को सुकून देने के लिए परफेक्ट है.
5. लोनावला
आप बारिश में घूमने के लिए महाराष्ट्र स्थित लोनावला का प्लान बना सकते हैं. जून से लेकर सितंबर माह तक हर साल यहां खूब बारिश होती है. इससे मौसम बेहद सुहावना हो जाता है. बरसात होते ही मानों इस क्षेत्रव की पहाड़ियां, झरने और घाटियां मानों जैसे जीवंत हो उठती हैं. आप कुमाऊं क्षेत्र में बसा खूबसूरत शहर नैनीताल भी जा सकते हैं. नैनीताल के पहाड़ और खूबसूरत झील आपका मनमोह लेंगे. आपको मालूम हो कि नैनीताल में घूमने के लिए नैना देवी मंदिर, नैनी झील, त्रिॠषि सरोवर, मल्ली ताल और मॉल रोड आदि प्रमुख स्थल हैं.