Delhi Metro
Delhi Metro
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बड़ी राहत दी है. मेट्रो ट्रेन को 15 अगस्त के दिन समय से पहले चलाने का फैसला किया है. इससे 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों और आम यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी. डीएमआरसी 15 अगस्त को सुबह 4:00 बजे से मेट्रो सेवा शुरू करेगा. यह सेवा डीएमआरसी नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी. इतना ही नहीं शुरुआती घंटों में ट्रेनें हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी. इसके बाद निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित मेट्रो सेवाएं संचालित होंगी.
रक्षा मंत्रालय को दिए विशेष क्यूआर टिकट
DMRC ने 15 अगस्त को आयोजित समारोह में शामिल होने वाले खास मेहमानों और आमंत्रित लोगों के सुगम यात्रा के लिए रक्षा मंत्रालय को 130000 विशेष प्री-वेंडेड क्यूआर टिकट उपलब्ध कराए हैं. इसके अलावा रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वैध फिजिकल एडमिट कार्ड वाले आमंत्रित लोगों को उनकी यात्रा आसान बनाने के लिए तय मेट्रो स्टेशनों पर खास पहले से जारी क्यूआर टिकट दिए जाएंगे. विशेष क्यूआर टिकटों के माध्यम से की गई यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय की ओर से डीएमआरसी को प्रतिपूर्ति किया जाएगा. डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने यह जानकारी दी.
लाल किले के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन
यदि आप स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए लाल किले जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि लाल किला से सबसे पास कौन से मेट्रो स्टेशन हैं. लाल किला के पास लाल किला मेट्रो स्टेशन, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन हैं. इन मेट्रो स्टेशनों से लाल किले तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. आपको मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन सुरक्षा कारणों से कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रह सकते हैं. ऐसे में आवागमन के लिए मेट्रो का उपयोग करना बेहतर विकल्प माना जा रहा है.
डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी