scorecardresearch

सटीक जानकारी, सफर में भटकने का डर खत्म, Google Maps पर पूरी तरह से अपडेट है गंगा एक्सप्रेसवे

गंगा एक्सप्रेसवे गूगल मैप पर अब पूरी तरह से अपडेट हो गया है. इससे मुसाफिरों को रास्ता खोजने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. शुरुआत में नेविगेशन में दिक्कत आ रही थी. लेकिन अब पूरी तरह से अपडेट होने के बाद लोगों को सफर में आसानी हो रही है. इंटरजेंच और एग्जिट की सटीक जानकारी मिल रही है.

Ganga Expressway Ganga Expressway

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है. अब ये एक्सप्रेसवे जनता के लिए पूरी तरह से खुल गया है. मेरठ से प्रयागराज तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए अब बड़ी राहत की खबर है. गंगा  एक्सप्रेसवे अब पूरी तरह से गूगल मैप पर मैप्ड हो चुका है, जिससे यात्रियों को रास्ता खोजने में आसानी होने लगी है. पहले शुरुआती दिनों में गूगल मैप कई बार दूसरे एक्सप्रेसवे या वैकल्पिक रास्ते दिखा रहा था, जिससे लोगों को भ्रम का सामना करना पड़ता था.

गूगल मैप पर पूरी तरह से मैप्ड एक्सप्रेसवे-
अब मेरठ से प्रयागराज के सिविल लाइंस तक की पूरी दूरी गूगल मैप पर साफ तौर पर दिखाई दे रही है. इससे यात्रियों को न केवल सही मार्ग मिल रहा है, बल्कि यात्रा का अनुमानित समय और दूरी भी सटीक तरीके से पता चल रही है.

गंगा एक्सप्रेसवे पर पड़ने वाले अलग-अलग जिलों के इंटरचेंज भी अब गूगल मैप पर पूरी तरह दिखाई देने लगे हैं. इससे यात्रियों को यह समझने में आसानी हो रही है कि किस जिले के लिए किस एग्जिट से उतरना है और कौन सा मार्ग सबसे बेहतर रहेगा.

मुसाफिरों का सफर हुआ आसान-
मेरठ से प्रयागराज जा रहे यात्री अनिल कुमार ने बताया कि इस बार उन्हें यात्रा में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. गूगल मैप की मदद से वह बिना किसी रुकावट और भ्रम के सीधे प्रयागराज पहुंच गए.

वहीं, सचिन राय को शाहजहांपुर के जलालाबाद जाना था. उन्होंने बताया कि गूगल मैप ने उन्हें सीधे सही इंटरचेंज तक पहुंचाया, जिससे उनका समय भी बचा और सफर भी आसान हो गया.

नेविगेशन की शिकायतें दूर-
शुरुआती दिनों में यात्रियों की ओर से रास्ता गलत दिखाने और नेविगेशन में दिक्कतों की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन अब गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह अपडेट होने के बाद गूगल मैप पर सटीक तरीके से दिखाई दे रहा है. इससे आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: