scorecardresearch

तत्काल टिकट नहीं मिलती? TTE ने बताया ऐसा तरीका, बढ़ सकते हैं कन्फर्म सीट मिलने के चांस

तत्काल टिकट बुक करना आसान नहीं होता, क्योंकि बुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर भारी संख्या में लोग टिकट लेने पहुंच जाते हैं. ऐसे में कई यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाती. इसी बीच रेलवे के TTE जितेंद्र मिश्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स साझा किए हैं.

Tatkal Ticket Booking Tips Tatkal Ticket Booking Tips

भारतीय रेलवे में यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए तत्काल टिकट किसी राहत से कम नहीं होती. खासकर तब, जब यात्रा की प्लान अचानक बन जाए और सामान्य कोटे की सीटें पहले ही भर चुकी हों. हालांकि, तत्काल टिकट बुक करना आसान नहीं होता, क्योंकि बुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर भारी संख्या में लोग टिकट लेने पहुंच जाते हैं. ऐसे में कई यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाती. इसी बीच रेलवे के TTE जितेंद्र मिश्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स साझा किए हैं.

समय से पहले लॉग-इन करना पड़ सकता है भारी
TTE जितेंद्र मिश्र के अनुसार, कई यात्री तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने से 5 से 10 मिनट पहले ही IRCTC की वेबसाइट या ऐप में लॉग-इन कर लेते हैं. उनका कहना है कि यह तरीका हमेशा फायदेमंद नहीं होता. लंबे समय तक लॉग-इन रहने पर सिस्टम कई बार यूजर को खुद ही लॉग-आउट कर देता है. ऐसे में टिकट बुकिंग शुरू होने पर दोबारा लॉग-इन करने में समय बर्बाद होता है और टिकट मिलने की संभावना कम हो सकती है. उन्होंने सलाह दी कि एसी तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होने से लगभग 2 से 3 मिनट पहले ही लॉग-इन करें. इससे सेशन एक्टिव रहेगा और लॉग-आउट होने की संभावना भी कम होगी.

मास्टर लिस्ट फीचर से बच सकता है समय
टीटीई ने IRCTC के मास्टर लिस्ट फीचर का उपयोग करने की भी सलाह दी है. इस फीचर में यात्री पहले से अपना नाम, उम्र, लिंग और अन्य जरूरी जानकारी सेव कर सकते हैं. इससे टिकट बुकिंग के समय बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ती और काफी समय बच जाता है.

पेमेंट की तैयारी पहले से रखें
तत्काल टिकट बुकिंग में पेमेंट सबसे अहम चरण माना जाता है. कई बार सीट उपलब्ध होने के बावजूद पेमेंट में देरी के कारण टिकट हाथ से निकल जाती है. इसलिए यात्रियों को पहले से पेमेंट की पूरी तैयारी रखनी चाहिए. टीटीई के मुताबिक, रेलवे वॉलेट सबसे तेज पेमेंट विकल्पों में से एक है. इसके अलावा UPI, नेट बैंकिंग और अन्य डिजिटल माध्यमों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ध्यान रहे कि भुगतान करने वाले खाते या वॉलेट में पर्याप्त बैलेंस पहले से मौजूद हो.



वेटिंग टिकट मिलने पर क्या करें
अगर सभी कोशिशों के बावजूद कन्फर्म टिकट नहीं मिलती और वेटिंग टिकट मिलती है, तो चार्ट बनने का इंतजार करें, क्योंकि कई बार अंतिम समय में सीट खाली होने पर वेटिंग टिकट कन्फर्म हो जाती है.

ये भी पढ़ें: