scorecardresearch

Bullet Train India: 15 अगस्त से पटरियों पर दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान, जानें रूट और समय सीमा

भारतीय रेलवे अपने विस्तार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है. पहले वंदे भारत और अब देश की पहली बुलेट ट्रेन अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए तैयार हो रही है. देश की पहली हाई टेक बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से मुंबई से अहमदाबाद के बीच में चलाई जाएगी.

Bullet Train Bullet Train

भारत में हाई-स्पीड रेल का सपना अब हकीकत बनने की ओर बढ़ रहा है. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण तेजी से चल रहा है और अब इसके पहले सेक्शन की शुरुआत की तारीख भी सामने आ गई है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि देश की पहली बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन 15 अगस्त 2027 से शुरू किया जाएगा. आइए जानते हैं रेल मंत्री ने क्या कहा और इस परियोजना की क्या खासियतें हैं.

रेल मंत्री का बयान
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला सेक्शन सूरत और बिलिमोरा के बीच 15 अगस्त 2027 से शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा, इसके बाद चरणबद्ध तरीके से परियोजना का विस्तार किया जाएगा. पहले वापी से सूरत, फिर वापी से अहमदाबाद, इसके बाद अहमदाबाद से ठाणे और आखिर में अहमदाबाद से मुंबई तक बुलेट ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी. रेल मंत्रालय ने भी मंत्री के बयान का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि 'भारत की पहली बुलेट ट्रेन अपने अगले चरण में प्रवेश कर रही है.'

यात्रा का समय और दूसरी खासियत
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भविष्य में बनने वाले हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से कई प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.

पुणे से हैदराबाद की यात्रा लगभग 2 घंटे में पूरी होगी.
हैदराबाद से मुंबई का सफर 2 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा.
हैदराबाद से अमरावती की दूरी 1 घंटे 10 मिनट में तय की जा सकेगी.
हैदराबाद से चेन्नई की यात्रा 3 घंटे में पूरी हो जाएगी.
हैदराबाद से बेंगलुरु पहुंचने में सिर्फ 2 घंटे 35 मिनट लगने की उम्मीद है.

रेल मंत्री ने यह भी कहा कि तीन बड़े बुलेट ट्रेन कॉरिडोर शुरू होने के बाद हैदराबाद एक हाई-स्पीड रेल हब के रूप में विकसित होगा. साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आवंटित 5,400 करोड़ रुपये के रेलवे बजट से तेलंगाना में रेलवे ढांचे में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें