scorecardresearch

Indian Railways Holi Special Trains: कंफर्म टिकट न मिलने की टेंशन खत्म! होली पर बिहार जाने के लिए एक-दो नहीं, चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

Holi Special Trains: होली पर यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो इसलिए इंडियन रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों के चलने  से कंफर्म टिकट न मिलने की टेंशन लगभग खत्म हो जाएगी. आप यहां नई स्पेशल ट्रेनें के रूट और टाइमिंग जान सकते हैं. 

Train Train

पर्व-त्योहार पर अक्सर ट्रेनों में टिकट कंफर्म नहीं मिलने के कारण घर जाने में परेशानियों का समाना करना पड़ता है. होली पर आवागमन में यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसलिए इंडियन रेलवे ने 21 होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें बिहार से देश के अलग-अलग राज्यों तक जाएंगी. इन ट्रेनों के चलने से कंफर्म टिकट न मिलने की टेंशन लगभग खत्म हो जाएगी. आप यहां नई स्पेशल ट्रेनें के रूट और टाइमिंग जान सकते हैं. 

इन होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का लिया गया निर्णय 
1.
ट्रेन नंबर 08439: पुरी से पटना के बीच 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी.
2. ट्रेन नंबर 08440: पटना से पुरी के बीच 1 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी. 
3. ट्रेन नंबर 08861: गोदिया से पटना के बीच 2 मार्च को चलाई जाएगी.
4. ट्रेन नंबर 08862: पटना से गोंदिया के बीच 3 मार्च को रवाना होगी.
5. ट्रेन नंबर 03293: पटना से नई दिल्ली के बीच 5 मार्च से 15 मार्च 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
6. ट्रेन नंबर 03294: नई दिल्ली से पटना के बीच 6 मार्च से 16 मार्च 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी.
7. ट्रेन नंबर 03253: पटना से चर्लापल्ली के बीच 9 मार्च से 30 मार्च 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी.
8. ट्रेन नंबर 03254: चर्लापल्ली से पटना के बीच 11 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी.
9. ट्रेन नंबर 03255: चर्लापल्ली से पटना के बीच 13 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी.
10. ट्रेन नंबर 02397: शेखपुरा से आनन्दविहार (टर्मिनल) के बीच 8 मार्च से 15 मार्च 2026 तक प्रत्येक रविवार चलाई जाएगी. 
11. ट्रेन नंबर 02398: आनन्दविहार (टर्मिनल) से शेखपुरा के बीच 9 मार्च से 16 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.
12. ट्रेन नंबर 03131: सियालदह-गोरखपुर स्पेशल 26 फरवरी, 2 मार्च व 5 मार्च को सियालदह से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 10.15 बजे बरौनी, 05 बजे हाजीपुर रूकते हुए 18.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. 
13. ट्रेन नंबर 03132: गोरखपुर-सियालदह स्पेशल 27 फरवरी, 3 मार्च व 6 मार्च को गोरखपुर से 21.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.20 बजे हाजीपुर, 04.20 बजे बरौनी रूकते हुए 16.20 बजे सियालदह पहुंचेगी.

किन स्टेशनों पर रहेगी खास व्यवस्था?
दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके यात्रा को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि होली स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों में शामिल बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, किऊल तथा झाझा इत्यादि स्टेशनों पर आने वाले रेल यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. इसके लिए चेकिंग स्टाफ, रेल सुरक्षा बल सहित अन्य सभी विभागों के पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं.