scorecardresearch

Indian Railways: दिवाली-छठ पूजा में कंफर्म टिकट के लिए इन ट्रेनों में करें ट्राई, रेलवे ने कुछ और फेस्टिवल स्पेशल चलाने का किया फैसला, देखें Trains की डिटेल, टाइमिंग और स्टॉपेज

Festival Special Train: दिवाली और छठ महापर्व पर यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो इसलिए इंडियन रेलवे ने देश के कई हिस्सों से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. अब रेलवे ने कुछ और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है. यहां आप इन ट्रेनों की डिटेल, टाइमिंग और स्टॉपेज के बारे में जान सकते हैं. 

Advertisement
Festival Special Train Festival Special Train

दीपावली और छठ पूजा का त्योहार नजदीक आ रहा है. ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है. इस दौरान ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल साबित हो रहा है. लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इसी कड़ी में इंडियन रेलवे ने सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया, गया एवं कोलकाता स्टेशनों से लुधियाना के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का फैसला किया है. हम इन सभी ट्रेनों की डिटेल्स आपको दे रहे हैं ताकि आपको यात्रा करने में आसानी हो सके. 

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि आगामी दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुगम व आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में और स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. 

स्पेशल ट्रेनो की लिस्ट, टाइमिंग और स्टॉपेज
गाड़ी संख्या 04656/04655 लुधियाना-सहरसा-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल: मानसी-बरौनी-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04656 लुधियाना-सरहसा फेस्टिवल स्पेशल लुधियाना से 6 नवंबर, 9 एवं 11 नवंबर को लुधियाना से 17.35 बजे खुलकर 20.33 बजे यमुनानगर जगाधरी, अगले दिन 12.40 बजे गोरखपुर, 18.00 बजे हाजीपुर, 20.50 बजे बरौनी रुकते हुए 23.50 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 04655 सहरसा-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल 08, 11 एवं 13 नवंबर को सहरसा से 03.50 बजे खुलकर 05.30 बजे बरौनी, 07.55 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 08.35 बजे लुधियाना पहुंचेगी. 

ट्रेन संख्या 04661/04662 लुधियाना-दरभंगा-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल: मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी सं. 04662 लुधियाना-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल लुधियाना से 7, 10 एवं 11 नवंबर को लुधियाना से 06.30 बजे खुलकर 10.07 बजे यमुनानगर जगाधरी, अगले दिन 00.50 बजे गोरखपुर, 05.55 बजे हाजीपुर, 06.55 बजे मुजफ्फरपुर, 08.00 बजे समस्तीपुर रुकते हुए 10.00 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 04661 दरभंगा-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल 8, 11 एवं 12 नवंबर को दरभंगा से 13.00 बजे खुलकर 14.10 बजे समस्तीपुर, 15.35 बजे मुजफ्फरपुर, 16.35 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 17.10 बजे लुधियाना पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल: सहरसा-मानसी-बरौनी-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी सं. 04660 लुधियाना-पूर्णिया फेस्टिवल स्पेशल लुधियाना से 5 एवं 9 नवंबर को लुधियाना से 12.00 बजे खुलकर 15.00 बजे यमुनानगर जगाधरी, अगले दिन 06.50 बजे गोरखपुर, 12.25 बजे हाजीपुर, 15.20 बजे बरौनी, 19.20 बजे सहरसा रुकते हुए 21.30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी.वापसी में, गाड़ी सं. 04659 पूर्णिया-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल 6 एवं 10 नवंबर को पूर्णिया से 23.30 खुलकर अगले दिन 01.10 बजे सहरसा, 03.25 बजे बरौनी, 05.15 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 06.50 बजे लुधियाना पहुंचेगी. 

गाड़ी संख्या 04664/04663 लुधियाना-गया-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल: डीडीयू-वाराणसी-आलमनगर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी सं. 04664 लुधियाना-गया फेस्टिवल स्पेशल लुधियाना से 12 नवंबर को लुधियाना से 06.30 बजे खुलकर 10.07 बजे यमुनानगर जगाधरी, अगले दिन 02.25 बजे वाराणसी, 04.20 बजे डीडीयू, 05.13 बजे भभुआ रोड, 05.48 बजे सासाराम, 06.08 बजे डेहरी ऑन सोन रुकते हुए 08.00 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 04663 गया-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल 13 नवंबर को गया से 11.00 बजे खुलकर 11.58 बजे डेहरी ऑन सोन, 12.18 बजे सासाराम, 12.33 बजे भभुआ रोड, 14.00 बजे डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 12.50 बजे लुधियाना पहुंचेगी. 

गाड़ी संख्या 04666/04665 लुधियाना-कोलकाता-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल: झाझा-किउल-बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी सं. 04666 लुधियाना-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल लुधियाना से 6 नवंबर को लुधियाना से 06.30 बजे खुलकर 10.07 बजे यमुनानगर जगाधरी, अगले दिन 05.55 बजे हाजीपुर, 06.55 बजे मुजफ्फरपुर, 08.00 बजे समस्तीपुर, 09.55 बजे बरौनी, 11.15 बजे किउल सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 21.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 04665 कोलकाता-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल 7 नवंबर को कोलकाता से 23.50 बजे खुलकर दूसरे दिन 07.10 बजे झाझा, 07.55 बजे किउल, 09.10 बजे बरौनी, 10.45 बजे समस्तीपुर, 11.50 बजे मुजफ्फरपुर, 12.50 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन 12.50 बजे लुधियाना पहुंचेगी. 

गाड़ी संख्या 04528/04527 सरहिंद-सहरसा-अम्बाला कैंट अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल: खगड़िया-बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर-गोरखपुर-मुरादाबाद-यमुनानगर जगाधरी-अम्बाला कैंट के रास्ते चलाई जाने वाली गाड़ी सं. 04528 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल सरहिंद से 5, 9 एवं 12 नवंबर को सरहिंद से 11.25 बजे खुलकर अगले दिन 09.40 बजे हाजीपुर, 10.35 बजे मुजफ्फरपुर, 11.40 बजे समस्तीपुर, 12.45 बजे बरौनी सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 17.00 बजे सहरसा पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 04527 सरहसा-अम्बाला कैंट अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल 6, 10 एवं 13 नवंबर को सहरसा से 19.15 बजे खुलकर 20.55 बजे खगड़िया, 21.50 बजे बरौनी, 23.15 बजे समस्तीपुर, अगले दिन 00.20 बजे मुजफ्फरपुर, 01.20 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 22.20 बजे अम्बाला कैंट पहुंचेगी.