IRCTC Japan Tour Package
IRCTC Japan Tour Package
आप भी अगर विदेश यात्रा का सपना देख रहे हैं और जापान की खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) जापान घूमने का स्पोशल इंटरनेशनल फ्लाइट पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज के तहत पर्यटक 8 रात और 9 दिनों में जापान के कई प्रमुख शहरों की सैर कर सकेंगे. इस इंटरनेशनल टूर पैकेज की शुरुआती कीमत 3,49,999 रुपए प्रति व्यक्ति रखी गई है. यह किराया डबल ऑक्यूपेंसी के आधार पर तय किया गया है.
इन शहरों को घूमने का मिलेगा मौका
इस पैकेज में यात्रियों को जापान के कई मशहूर पर्यटन स्थलों पर ले जाया जाएगा. यात्रा के दौरान टोक्यो, हाकोने, हमामात्सु, क्योटो, ओसाका, नारा और हिरोशिमा जैसी प्रसिद्ध जगहों को घूमने का अवसर मिलेगा. यह पूरा टूर 8 रात और 9 दिनों का होगा.
कब होगी यात्रा, कौन सी फ्लाइट मिलेगी?
यह इंटरनेशनल फ्लाइट पैकेज 6 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा. यात्रा दिल्ली से शुरू होगी. आने-जाने के लिए ऑल निप्पॉन (All Nippon Airways) की फ्लाइट उपलब्ध कराई जाएगी.
6 सितंबर 2026- फ्लाइट NH838, दिल्ली (DEL) से टोक्यो (HND), शाम 6:00 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी, और अगले दिन सुबह 5:55 बजे टोक्यो पहुंचेगी.
15 सितंबर 2026- फ्लाइट NH837, टोक्यो (HND) से दिल्ली (DEL), सुबह 11:10 बजे टोक्यो से प्रस्थान करेगी और शाम 4:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
IRCTC के इस पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं एक साथ मिलेंगी. इसमें रिटर्न इकोनॉमी क्लास एयरफेयर, संबंधित स्थानों पर 4 स्टार श्रेणी के होटल में ठहरने की व्यवस्था, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन मिलेगा. इसके अलावा सभी एयरपोर्ट ट्रांसफर, दर्शनीय स्थलों की सैर डीलक्स कोच के जरिए कराई जाएगी.
बुकिंग के लिए कहां करें संपर्क?
इस पैकेज की बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए इच्छुक यात्री IRCTC के वेवसाइट या जयपुर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं.
अधिकारियों के संपर्क नंबर
संपर्क अधिकारी- नवीन जोशी
मोबाइल: 97877 4477, 8695924275
ईमेल: rajshl.jaipur@irctc.com, rachna6753@irctc.com
ये भी पढ़ें