How to travel without a passport
How to travel without a passport
विदेश घूमने जाने के लिए आमतौर पर पासपोर्ट जरूरी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां खास समझौतों की वजह से कुछ लोग बिना पासपोर्ट के भी जा सकते हैं. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि बिना किसी पहचान पत्र के यात्रा की जा सकती है. ऐसे मामलों में पासपोर्ट की जगह वोटर आईडी या राष्ट्रीय पहचान पत्र जैसे दूसरे डॉक्यूमेंट होना जरूरी माना जाता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि बिना पासपोर्ट के आप कहां-कहां जा सकते हैं.
यूरोप में बिना पासपोर्ट घूम सकते हैं लोग
यूरोप के शेंगेन क्षेत्र में शामिल 29 देशों के कई देशों के नागरिक पासपोर्ट की जगह अपने राष्ट्रीय पहचान पत्र से एक देश से दूसरे देश जा सकते हैं. सीमा पर बार-बार जांच की जरूरत नहीं पड़ती.
पश्चिम अफ्रीका के देश
गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल यानी GCC के सदस्य देशों के नागरिक अपने राष्ट्रीय पहचान पत्र के आधार पर एक-दूसरे के देशों में यात्रा कर सकते हैं. इसी तरह पश्चिम अफ्रीका के ECOWAS संगठन के कई देशों में भी लोगों को पासपोर्ट के बिना यात्रा करने की सुविधा दी गई है.
ब्रिटेन और आयरलैंड के बीच अलग नियम
ब्रिटेन और आयरलैंड के नागरिक कॉमन ट्रैवल एरिया यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, आइल ऑफ मैन और चैनल आइलैंड्स के बीच बिना पासपोर्ट यात्रा कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना होता है.
भारतीयों के लिए नेपाल और भूटान जाना आसान
भारतीय नागरिक नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट या चुनाव आयोग की ओर से जारी वोटर आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं. भूटान जाने के लिए भी यही दोनों दस्तावेज मान्य हैं. हालांकि सड़क मार्ग से भूटान जाने पर कुछ अतिरिक्त परमिट की जरूरत पड़ सकती है. ध्यान रखें कि नेपाल की हवाई यात्रा के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मान्य नहीं हैं.
अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में भी कुछ छूट
अमेरिका के नागरिक अपने कुछ क्षेत्रों में बिना पासपोर्ट यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ समुद्री क्रूज यात्राओं में भी पासपोर्ट की जगह दूसरे मान्य दस्तावेज स्वीकार किए जाते हैं. वहीं अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के बीच कुछ सड़क और समुद्री सीमा पार करने के दौरान एन्हांस्ड ड्राइविंग लाइसेंस या ट्रस्टेड ट्रैवलर कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन हवाई यात्रा के लिए आमतौर पर पासपोर्ट जरूरी होता है.
इन बातों का रखें ध्यान
बिना पासपोर्ट यात्रा करने की सुविधा हर जगह और हर तरह की यात्रा पर लागू नहीं होती. कई देशों में यह सुविधा सिर्फ सड़क या समुद्री रास्ते से यात्रा करने वालों को मिलती है. हवाई यात्रा के लिए अलग नियम हो सकते हैं. इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित देश के नियम जरूर जांच लें. सही दस्तावेज साथ रखने से आपकी यात्रा आसान और परेशानी से मुक्त रहेगी.
ये भी पढ़ें: