scorecardresearch

गर्मी की भीड़ में बड़ी राहत, रेलवे चला रहा है समर स्पेशल ट्रेनें... इन रूट्स पर मिलेगा आसान और कंफर्म सफर

इन ट्रेनों के जरिए यात्रियों को अपने गंतव्य तक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया है.

Indian Railway, Free Travel, gallantry award winners Indian Railway, Free Travel, gallantry award winners

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इसी कड़ी में रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर से कोलकाता और योग नगरी ऋषिकेश से गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इन ट्रेनों के जरिए यात्रियों को अपने गंतव्य तक आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा. पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया है.

यहां देखें पूरी लिस्ट, टाइमिंग और स्टॉपेज
अमृतसर से कोलकाता वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन अमृतसर से 13 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को और कोलकाता से 16 अप्रैल से 02 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 12 फेरों के लिये किया जायेगा.
04624 अमृतसर-कोलकाता ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी 13 अप्रैल से 29 जून, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को अमृतसर से 20.10 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 20.42 बजे, जलंधर सिटी से 21.20 बजे, फगवाड़ा से 21.40 बजे, ढंडारी कलां से 22.40 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.45 बजे, सहारनपुर से 02.30 बजे, मुरादाबाद से 06.20 बजे, बरेली से 07.42 बजे, शाहजहांपुर से 08.45 बजे, सीतापुर से 11.30 बजे, गोंडा से 14.20 बजे, गोरखपुर से 17.20 बजे, कप्तानगंज से 19.00 बजे, नरकटियागंज से 22.30 बजे, बेतिया से 23.02 बजे, सगौली से 23.20 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 23.47 बजे, तीसरे दिन मुजफ्फरपुर से 01.15 बजे, समस्तीपुर से 02.25 बजे, बरौनी से 03.40 बजे, किऊल से 05.35 बजे, झाझा से 07.10 बजे, जसीडीह से 07.44 बजे, मधुपुर से 08.10 बजे, चित्तरंजन से 08.50 बजे, आसनसोल से 09.45 बजे, दुर्गापुर से 10.18 बजे, बर्द्धमान से 11.28 बजे, बैण्डेल से 12.20 बजे तथा नैहाटी से 13.25 बजे छूटकर कोलकाता 15.00 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 04623 कोलकाता-अमृतसर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 02 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को कोलकाता से 05.00 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 05.50 बजे, बैण्डेल से 06.17 बजे,बर्द्धमान से 07.35 बजे, दुर्गापुर से 08.38 बजे, आसनसोल से 09.13 बजे, चित्तरंजन से 09.38 बजे, मधुपुर से 10.37 बजे, जसीडीह से 11.25 बजे, झाझा से 13.45 बजे, किऊल से 15.30 बजे, बरौनी से 17.20 बजे, समस्तीपुर से 18.35 बजे, मुजफ्फरपुर से 19.30 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 20.55 बजे, सगौली से 21.14 बजे, बेतिया से 21.42 बजे,नरकटियागंज से 22.25 बजे, दूसरे दिन कप्तानगंज से 01.15 बजे, गोरखपुर से 02.25 बजे, गोंडा से 04.10 बजे, सीतापुर से 08.35 बजे, शाहजहांपुर से 11.10 बजे, बरेली से 12.30 बजे, मुरादाबाद से 14.10 बजे सहारनपुर से 17.55 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 18.28 बजे, अम्बाला कैंट से 19.55 बजे, ढंडारी कलां से 22.10 बजे, फगवाड़ा से 22.46 बजे, जलंधर सिटी से 23.15 बजे तथा ब्यास से 23.45 छूटकर तीसरे दिन अमृतसर 00.40 बजे पहुंचेगी.

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे.

ट्रेन नंबर 04316/04315 योग नगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन योग नगरी ऋषिकेश से 21 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा गोरखपुर से 22 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को 13 फेरों के लिये किया जायेगा. 04316 योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी 21 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को योग नगरी ऋषिकेश से 15.20 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 16.15 बजे, मुरादाबाद से 19.25 बजे, बरेली से 20.49 बजे, शाहजहांपुर से 22.05 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00.20 बजे, गोंडा से 03.25 बजे तथाबस्ती से 04.40 बजे छूटकर गोरखपुर 06.20 बजे पहुंचेगी.

वापसी यात्रा में, 04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक आरक्षित विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से 09.00 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 10.00 बजे, गोंडा से 11.30 बजे, सीतापुर से 15.00 बजे, शाहजहाँपुर से 17.20 बजे, बरेली से 18.45 बजे, मुरादाबाद से 21.30 बजे तथा दूसरे दिन हरिद्वार से 00.15 बजे छूटकर योग नगरी ऋषिकेश 01.30 बजे पहुँचेगी.इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे.

रिपोर्टर: उदय गुप्ता

ये भी पढ़ें: