Special Train Between Saraigarh and Deoghar
Special Train Between Saraigarh and Deoghar
रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. रेलवे ने सरायगढ़ और देवघर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. भागलपुर के पास गंगा नदी पर बने विक्रमशिला पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हुआ है. ऐसे में गंगा के दोनों किनारों के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने मुंगेर रेल पुल के रास्ते यह विशेष ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. इससे यात्रियों को वैकल्पिक और सुगम सफर का विकल्प मिलेगा.
7 से 31 मई तक रोजाना चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05573/05574 सरायगढ़-देवघर-सरायगढ़ स्पेशल 7 मई से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन चलाई जाएगी. यह ट्रेन सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज, भागलपुर और बांका स्टेशनों से होकर गुजरेगी.
सरायगढ़ से सुबह 3:05 बजे रवाना
गाड़ी संख्या 05573 सरायगढ़-देवघर स्पेशल सुबह 3:05 बजे सरायगढ़ से खुलेगी. रास्ते में यह सुपौल (3:38), सहरसा (4:30), सिमरी बख्तियारपुर (5:00), मानसी (5:50), खगड़िया (6:00), सबदलपुर (6:18), मुंगेर (6:40), सुलतानगंज (7:48) और भागलपुर (8:30) रुकते हुए 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी.
वापसी में देवघर से 11:35 बजे प्रस्थान
वापसी में गाड़ी संख्या 05574 देवघर-सरायगढ़ स्पेशल 11:35 बजे देवघर से चलेगी. यह भागलपुर (14:20), सुलतानगंज (14:55), मुंगेर (16:25), सबदलपुर (17:25), खगड़िया (17:50), मानसी (18:16), सिमरी बख्तियारपुर (18:53), सहरसा (20:40) और सुपौल (21:26) होते हुए 22:15 बजे सरायगढ़ पहुंचेगी.