scorecardresearch

तकनीकी कारणों से इस रूट की कई ट्रेन रहेगी कैंसिल, कई के होंगे रूट डायवर्ट, सफर शुरू करने से पहले देखे लिस्ट

पूर्व मध्य रेल के धनबाद डिवीजन के छिपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. जिसकी वजह से इस रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों के रूट को डाइवर्ट कर दिया गया है.

Train Operations Diverted Train Operations Diverted

भारतीय रेलवे एक तरफ जहां यात्रियों की सुविधा के लिए तमाम नई ट्रेन चल रहा है वहीं दूसरी तरफ ट्रेनों को सुचारू और समयबद्ध तरीके से चलने के लिए तकनीकी बदलाव भी कर रहा है. इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के धनबाद डिवीजन के छिपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. जिसकी वजह से इस रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों के रूट को डाइवर्ट कर दिया गया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया है कि धनबाद मंडल के छिपादोहर-बरवाडीह-मंगरा स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन चालू करने हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है. इसके मद्देनजर कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

परिचालन रद्द की गयी ट्रेनें:
गाड़ी सं. 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस ट्रेन 23.06.26 से 27.06.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस ट्रेन 23.06.26 से 28.06.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 53357 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन 22.06.26से 27.06.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 53611 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन 23.06.26 से 28.06.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 53351 बरवाडीह-चुनार पैसेंजर ट्रेन 23.06.26 से 28.06.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 53347 गोमो-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन 22.06.26 से 27.06.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 53349 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन 23.06.26 से 29.06.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 63557 बरकाकाना-वाराणसी मेमू पैसेंजर ट्रेन 23.06.26 से 27.06.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 53358 डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन 23.06.26 से 28.06.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 53352 चुनार-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन 23.06.26 से 28.06.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 53348 बरवाडीह-गोमो पैसेंजर ट्रेन 23.06.26 से 01.07.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 53350 डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन 23.06.26 से 30.06.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 63358 वाराणसी-बरकाकाना मेमू पैसेंजर ट्रेन 23.06.26 से 27.06.26 तक कैंसिल रहेगी
गाड़ी सं. 53612 डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन 22.06.26 से 27.06.26 तक कैंसिल रहेगी

इन ट्रेनों का होगा रूट डायवर्ट:
दिनांक 24.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18523 विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस का परिचालन मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 24.06.26 एवं 27.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का परिचालन गया-सोन नगर-गढ़वा रोड लिंक केबिन के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 23.06.26 एवं 25.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12873 हटिया-आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस का परिचालन मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-डीडीयू-चुनार के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 23.06.26 एवं 26.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 24.06.26 एवं 26.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालन मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-डेहरी ऑन सोन-डीडीयू -चुनार के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 23.06.26, 25.06.26 एवं 27.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालन मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-डेहरी ऑन सोन-डीडीयू -चुनार के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 23.06.26 से 27.06.26 तक खुलने वाली गाड़ी सं.11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस का परिचालन धनबाद-गया-सोन नगर-गढ़वा रोड लिंक केबिन-गढ़वा के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 23, 25 एवं 26.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस का परिचालन मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 22.06.26 एवं 24.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18102 जम्मू तवी-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन चुनार-डीडीयू-डेहरी ऑन सोन-गया-गोमो-बोकारो-मूरी के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 23.06.26 एवं 25.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस का परिचालन चुनार-डीडीयू-डेहरी ऑन सोन-गया-गोमो-राजाबेड़ा- बोकारो-मूरी के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 23.06.26 एवं 25.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12878 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 23, 24 एवं 26.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12874 आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस का परिचालन चुनार-डीडीयू-सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा -बोकारो-मूरी के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 25.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18524 बनारस-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस का परिचालन सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 25.06.26 एवं 26.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस का परिचालन गढ़वा रोड लिंक केबिन-सोन नगर-गया के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 23.06.06 से 26.06.26 तक खुलने वाली गाड़ी सं. 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस का परिचालन गढ़वा-गढ़वा रोड लिंक केबिन-सोन नगर-गया-धनबाद के रास्ते किया जाएगा
दिनांक 23, 24, 26 एवं 27.06.26 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस का परिचालन सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी के रास्ते किया जाएगा

ये भी पढ़ें: