Train Routes Diverted
Train Routes Diverted
रेलवे ट्रैक को हाईस्पीड बनाने और संचालन बेहतर करने के लिए उत्तर रेलवे ने जौनपुर जंक्शन के यार्ड में रिमॉडलिंग का काम शुरू किया है. इसके चलते प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक काम किया जाएगा. इसी वजह से मई 2026 में कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है. अगर आप इस रूट से यात्रा करने वाले हैं, तो पहले से जानकारी लेना जरूरी है, वरना परेशानी हो सकती है.
क्यों बदला गया ट्रेनों का रूट
अयोध्या कैंट-अकबरपुर-जफराबाद सेक्शन में स्थित जौनपुर जंक्शन पर यार्ड को आधुनिक बनाने का काम चल रहा है. इस दौरान सिग्नलिंग और ट्रैक सिस्टम में बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे ट्रेनों की स्पीड और सेफ्टी बेहतर होगी. इसी काम के कारण कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जा रहा है.
इन ट्रेनों का बदला गया रूट
रेलवे के मुताबिक, 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (13-27 मई) अब औंड़िहार-वाराणसी सिटी–वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-मानिकपुर रूट से चलेगी. इसी तरह 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (12-26 मई) मानिकपुर-प्रयागराज-वाराणसी-औंड़िहार रूट से चलेगी.
15021 शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस (12, 19, 26 मई) और 15022 गोरखपुर-शालिमार (18, 25 मई) भी जौनपुर की जगह वाराणसी रूट से डायवर्ट रहेंगी.
इसके अलावा 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर (16, 23 मई) और 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड (18, 25 मई) भी जौनपुर स्टेशन को स्किप करेंगी.
22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी (7, 14, 21 मई) और 22324 गाजीपुर-कोलकाता (15, 22 मई) का भी रूट बदला गया है.
लखनऊ-सुलतानपुर रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
कुछ ट्रेनों को पूरी तरह अलग रूट पर शिफ्ट किया गया है.
13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस (14, 15, 17, 21, 22, 24 मई),
14017 रक्सौल-आनंद विहार (14, 21 मई) और
14018 आनंद विहार-रक्सौल (6, 13, 20 मई) अब लखनऊ-सुलतानपुर-जफराबाद मार्ग से चलेंगी.
इसी तरह 18103 टाटा-अमृतसर (4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 मई) और 19321 इंदौर-पटना (9, 16, 23 मई) का रूट भी बदला गया है.
वंदे भारत समेत ये ट्रेनें भी प्रभावित
22345 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत (4-27 मई), 13435 मालदा टाउन-गोमतीनगर (7, 14, 21 मई) और 14021 पुरूलिया-आनंद विहार (8, 15, 22 मई) भी बदले हुए मार्ग से चलेंगी.
इनमें से कई ट्रेनों का जौनपुर, अयोध्या, शाहगंज, बाराबंकी जैसे स्टेशनों पर ठहराव नहीं रहेगा.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन का रूट और स्टॉपेज जरूर चेक कर लें. जिन स्टेशनों पर ठहराव हटाया गया है, वहां के यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी.
ऑनलाइन टिकट बुकिंग या रेलवे इंक्वायरी से अपडेट लेना बेहतर रहेगा.