scorecardresearch

होली से पहले ट्रेनों में वेटिंग भी बंद, दिल्ली-मुंबई से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में अभी से नो रूम

रेलवे की ओर से चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट मिलना आसान नहीं है. यात्रियों की पहली पसंद नियमित ट्रेनें होती हैं, क्योंकि वे समयबद्ध मानी जाती हैं. स्पेशल ट्रेनों को लेकर यात्रियों में आशंका रहती है कि वे समय से चलेंगी या नहीं.

Holi train rush Holi train rush
हाइलाइट्स
  • प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग भी बंद

  • यूपी-बिहार रूट पर भारी दबाव

होली का त्योहार नजदीक आते ही घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है. हालांकि भारतीय रेलवे ने अलग-अलग शहरों से यूपी-बिहार के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली, मुंबई, गुजरात और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से आने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं. हालात ऐसे हैं कि कन्फर्म टिकट तो दूर, कई ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है.

दिल्ली रूट की सारी ट्रेनें फुल
दिल्ली से यूपी-बिहार आने वाली ट्रेनों में भारी दबाव है. मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, Brahmaputra Mail, Sampoorna Kranti Express, Poorva Express, Vikramshila Express और Garib Rath Express जैसी ट्रेनों में लगभग सभी क्लास में रिजर्वेशन फुल दिख रहा है. यात्रियों ने आने-जाने दोनों की बुकिंग पहले ही करा ली है.

मुंबई और गुजरात रूट पर भी यही हाल
मुंबई से चलने वाली LTT Rajendra Nagar Express, Mumbai Howrah Mail, LTT Pataliputra Express और Mumbai Asansol Express में भी सीटें नहीं हैं. इसी तरह सूरत और उधना से आने वाली Surat Bhagalpur Express और Udhna Danapur Express में भी बुकिंग फुल है.

स्पेशल ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट मुश्किल
रेलवे की ओर से चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट मिलना आसान नहीं है. यात्रियों की पहली पसंद नियमित ट्रेनें होती हैं, क्योंकि वे समयबद्ध मानी जाती हैं. स्पेशल ट्रेनों को लेकर यात्रियों में आशंका रहती है कि वे समय से चलेंगी या नहीं.

अभी कम भीड़, दो दिन पहले बढ़ेगा दबाव
फिलहाल ट्रेनों में भीड़ सामान्य दिख रही है. इसकी एक बड़ी वजह बोर्ड परीक्षाएं हैं. CBSE, ICSE और Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad की परीक्षाएं जारी हैं. जिन परिवारों के बच्चों के एग्जाम चल रहे हैं, वे अभी यात्रा से बच रहे हैं. रेलवे सूत्रों के मुताबिक होली से दो दिन पहले ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलेगी.