scorecardresearch

इस ट्रिक से यूरोप घूमना होगा आसान, 50 हजार में यादगार बना सकते हैं छुट्टियां

कई लोग सोचते हैं कि यूरोप घूमना काफी महंगा है और वे लोग खुद को टूर प्लान करने से रोक देते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है, यूरोप घूमना भी सस्ता हो सकता है. अगर आप सही डेस्टिनेशन चुनते हैं तो 50 हजार रुपए में यूरोप घूम सकते हैं. चलिए आपको कुछ तरीके बताते हैं.

Travel Tips Travel Tips

ज्यादातर लोगों का सपना यूरोप घूमना होता है. ये लोग ऐतिहासिक शहरों के साथ शानदार नेचुरल व्यू को देखना चाहते हैं. हालांकि ज्यादातर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि यूरोप घूमना काफी महंगा है. लाखों रुपए होंगे, तब यूरोप घूम पाएंगे. लेकिन ये सच नहीं है. अगर आप सही डेस्टिनेशन चुनते हैं तो 50 हजार रुपए में यूरोप की 7 दिन की शानदार ट्रिप पर जा सकते हैं. चलिए आपको यूरोप के 5 ऐसे देशों के बारे में बताते हैं, जहां आप कम खर्च में घूम सकते हैं और यादगार छुट्टियां बीता सकते हैं.

रोमानिया-
रोमानिया को यूरोप का छिपा हुआ खजाना कहा जाता है. इस देश में कई ऐतिहासिक जगहें हैं. ये देश पुराने मठों, पत्थर के चर्चों और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है. यहां की पहाड़ियां और ऐतिहासिक इमारतें पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती हैं. रोमानिया में खाना और होटल दोनों काफी सस्ते मिल जाते हैं. रोमानिया में एक दिन का होटल किराया 2500 रुपए तक में हो सकता है.

पुर्तगाल
पुर्तगाल भी एक शानदार देश है. इस देश के सर्फिंग बीच, खूबसूरत गांव और मशहूर पेस्ट्री दुनियाभर में मशहूर है. इन वजहों से यहां टूरिस्ट खूब आते हैं. पिछले कुछ दिनों में पुर्तगाल में टूरिस्टों की संख्या काफी बढ़ी है. राजधानी लिस्बन को छोड़कर बाकी जगहों पर घूमना काफी सस्ता है. पुर्तगाल में डेढ़ हजार से ढाई हजार के बीच होटल मिल जाते हैं.

स्लोवेनिया-
ये देश प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट जगह है. ये काफी खूबसूरत देश है. यह देश इटली, आस्ट्रिया और हंगरी से घिरा हुआ है. ये देश घने जंगलों और शांत झीलों के फेमस है. अगर आप प्रकृति से से प्रेम करते हैं तो ये देश आपके लिए शानदार है. यहां होटल का खर्च थोड़ा ज्यादा है. 3 हजार से 5 हजार रुपए में होटल मिल सकता है.

स्लोवाकिया-
ये देश किले और पहाड़ों के लिए मशहूर है. यहां घूमना बजट-फ्रेंडली है. इस देश में खाने का खर्च 2 हजार रुपए में हो सकता है. जबकि होटल का किराया 3 हजार से 4 हजार आ सकता हहै. अगर आप ऐतिहासिक चीजों को देखना चाहते हैं तो ये देश आपके लिए परफेक्ट है.

ग्रीस-
कम बजट में यूरोप का ग्रीस भी जाया जा सकता है. हालांकि ये देश काफी महंगा डेस्टिनेशन माना जाता है. लेकिन सही प्लानिंग के तहत आप कम बजट में यहां घूम सकते हैं. इस देश में भीड़भाड़ वाले जगहों की बजाय आप शांत जगहों चुनें, जहां कम खर्च में घूम सकते हैं. शांत जगहों पर डेढ़ हजार में खाना-पीना हो सकता है. जबकि 3 हजार से 5 हजार में होटल मिल सकता है.

अगर आप कम बजट में घूमना चाहते हैं तो यूरोप का प्लान ऑफ-सीजन में बनाएं. इससे टिकट बुकिंग सस्ता होगा. होटल का खर्च भी कम आएगा.

ये भी पढ़ें: