scorecardresearch
दुनिया

अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरों में देखिए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातु्ल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा

Ayatollah Ali Khamenei's funeral
1/7

ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातु्ल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा में लाखों की भीड़ उमड़ी है. इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला में कई देशों के लोग आखिरी सलाम पेश करने पहुंचे हैं. 28 फरवरी 2026 को अमेरिकी हमले में अयातुल्ला खामेनेई ने आखिरी सांस ली थी.

Ayatollah Ali Khamenei's funeral
2/7

 खामेनेई का जनाजा ग्रैंड मोसल्ला से आजादी स्क्वायर लाया गया था. आजादी स्क्वायर पर अयातुल्ला अली खामेनेई के हाथ का प्रतीक दिखाई दे रहा है. अंगूठी पहने इस हाथ को यहां स्थाई तौर पर स्थापित कर दिया गया है.

Ayatollah Ali Khamenei's funeral
3/7

28 फरवरी को हुए एयरस्ट्राइक के बाद उनकी पहचान भी इसी अंगूठी पहने हाथ से की गई थी. इसी वजह से यह हाथ उनकी पहचान, नेतृत्व और ताकत का प्रतीक बन गया है.

Ayatollah Ali Khamenei's funeral
4/7

इस स्मारक के जरिए ईरान यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि अमेरिका और इजरायल जैसी चुनौतियों के सामने ईरान के लोग अपने देश और सभ्यता की रक्षा के लिए एकजुट हैं.

Ayatollah Ali Khamenei's funeral (Photo/PTI)
5/7

अंतिम यात्रा के बाद अयातुल्ला अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को धार्मिक रस्मों के लिए कोम ले जाया जाएघा. इसके बाद उनको गृह शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
 

Ayatollah Ali Khamenei's funeral
6/7

स्थानीय मीडिया के मुताबिक अब तक 80 लाख से ज्यादा लोग जनाजे में शामिल हो चुके हैं. इस दौरान डेथ टू अमेरिका और डेथ टू इजरायल जैसे नारे लगाए जा रहे हैं.

Ayatollah Ali Khamenei's funeral (Photo/PTI)
7/7

अली खामेनेई के जनाजे में उनके बेटे और नए सर्वोच्च लीडर मोजतबा खामेनेई सुरक्षा कारणों से शामिल नहीं हुए. हालांकि खामेनेई के तीन बेटे मसूद, मेयसम और मुस्तफा रविवार को जनाजे में शामिल हुए.