scorecardresearch
दुनिया

Modi-Meloni: रोम में दिखी पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की केमिस्ट्री, आप भी देखें तस्वीरें

Modi-Meloni Meeting
1/8

1. पीएम मोदी एक अहम दौरे पर पहुंचे हैं इटली 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अहम दौरे पर इटली पहुंचे हैं. एक बार फिर मोदी-मेलोनी की मुलाकात सुर्खियां बटोर रही हैं.  रोम में पीएम मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली. पीएम मोदी ने मेलोनी से डिनर पर मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ. इन दोनों नेताओं के कार्यकाल में भारत-इटली संबंध बेहद अच्छे दौर में हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ.
2/8

2. दोनों नेताओं के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की यह सातवीं मुलाकात रही, जो भारत और इटली के मजबूत होते रिश्तों का संकेत मानी जा रही है. एयरपोर्ट और आधिकारिक कार्यक्रमों की तस्वीरों में दोनों नेताओं के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली. 

मेलोनी और पीएम मोदी
3/8

3.  मेलोनी ने खास अंदाज में पीएम मोदी का किया स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक खास अंदाज में सेल्फी लेकर किया. मेलोनी ने अपनी और मोदी की एक तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, मेरे दोस्त रोम में आपका स्वागत है.

पीएम मोदी और जार्जिया मेलोनी
4/8

4. पीएम मोदी ने X पर किया पोस्ट 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर कहा, रोम पहुंचने पर, मुझे प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी के साथ डिनर पर मिलने का अवसर मिला, जिसके बाद हमने मशहूर कोलोसियम का दौरा किया. हमने कई विषयों पर अपने विचार साझा किए. मैं आज होने वाली हमारी बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिसमें हम भारत-इटली की दोस्ती को और मजबूत बनाने के तरीकों पर अपनी चर्चा जारी रखेंगे.

पीएम मोदी और मेलोनी
5/8

5. बातचीत में IMEC रहा प्रमुख मुद्दा 
पीएम मोदी और मेलोनी की बातचीत में IMEC यानी इंडिया-मिडिल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रमुख मुद्दा रहा. यह कॉरिडोर भारत, मध्य पूर्व और यूरोप को जोड़ने वाला बड़ा आर्थिक और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट माना जाता है. दोनों देशों ने इसे तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया.

पीएम मोदी और मेलोनी
6/8

6. यह तस्वीर काफी चर्चा में रही
प्राचीन रोमन साम्राज्य की पहचान माने जाने वाले कॉलीजीयम की पृष्ठभूमि में पीएम मोदी और मेलोनी की यह तस्वीर काफी चर्चा में रही. सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे "डिप्लोमैटिक फ्रेंडशिप" और "पावर सेल्फी" जैसे नाम दिए. दोनों नेताओं की केमिस्ट्री पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा में रह चुकी है.

नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी
7/8

7. इन मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी रोम स्थित फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन मुख्यालय का भी दौरा करेंगे. यहां वे वैश्विक खाद्य सुरक्षा, कृषि सुधार और टिकाऊ विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. भारत लंबे समय से खाद्य सुरक्षा और कृषि तकनीक के क्षेत्र में अपनी भूमिका बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. FAO मुख्यालय में होने वाली बैठक में विकासशील देशों की चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन और कृषि उत्पादन बढ़ाने पर भी फोकस रहेगा.

 मोदी और मेलोनी
8/8

8. भारत-इटली की दोस्ती और मजबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बढ़ती नजदीकियां अब सिर्फ कैमरों के सामने मुस्कुराहट तक सीमित नहीं रहीं. पिछले कुछ सालों में दोनों नेताओं के बीच हुई सात अहम मुलाकातों ने भारत-इटली संबंधों को पूरी तरह बदल दिया है. पीएम मोदी और मेलोनी ने भारत-इटली रिश्तों को लेकर एक बड़ा और लंबा विजन पेश किया है. दोनों नेताओं ने साफ कहा कि अब दुनिया तेजी से बदल रही है और ऐसे समय में भारत और इटली सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, एआई और वैश्विक सुरक्षा में मजबूत रणनीतिक साझेदार बनना चाहते हैं. जब पीएम मोदी एक अहम दौरे पर इटली पहुंचे हैं, तब दोनों नेताओं ने मिलकर एक आर्टिकल लिखा है और उसमें आने वाले वर्षों के लिए कई बड़े लक्ष्य और योजनाएं बताईं.