scorecardresearch

US-Iran War: 'पापा, मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी' US-Iran वॉर में फंसी Ammy Virk की बेटी, भावुक हुए एक्टर और सिंगर

बेटी की इस मासूमियत ने सिंगर का दिल तोड़ दिया, वहीं पीवी सिंधु और ईशा गुप्ता जैसे कई सितारे भी अबु धाबी और दुबई में फंसे हुए हैं.

वॉर में फंसी पंजाबी सिंगर और अभिनेता Ammy Virk की बेटी वॉर में फंसी पंजाबी सिंगर और अभिनेता Ammy Virk की बेटी

पंजाबी सिंगर और अभिनेता Ammy Virk ने कुछ देर पहले ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने उस पोस्ट में बताया कि मौजूदा हालात के बीच उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी अमेरिका- ईरान वॉर के बीच में फंसी हुई हैं. मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण वे काफी चिंतित हैं.


एमी विर्क ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक पिता के लिए यह समय बेहद कठिन और मुश्किल होता है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने उनसे कहा, "पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी. मैं स्ट्रॉन्ग हूं, आप चिंता मत करो."

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की इस मासूम बात ने उन्हें अंदर तक हिला दिया. उन्होंने लिखा कि चाहे पब्लिक लाइफ में हम कितने भी मजबूत दिखें, लेकिन आखिर में हम भी परिवार वाले इंसान ही होते हैं. युद्ध से जुड़ी हर खबर अब उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित कर रही है.

सबके लिए की शांति की प्रार्थना
एमी ने यह भी कहा कि उनकी दुआ सिर्फ अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि उन सभी परिवारों के लिए है जो इस डर और अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने यूएई सरकार और वहां की प्रशासनिक टीम का भी धन्यवाद किया, जो लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि हालात जल्द सामान्य होंगे और सभी परिवार सुरक्षित महसूस कर पाएंगे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ammy virk (@ammyvirk)

यूएस-ईरान टकराव का असर
मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर कई देशों पर पड़ा है. हालात को देखते हुए यूएई और आसपास के इलाकों की हवाई सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं. एयरस्पेस बंद होने के कारण कई लोग अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं.

अबू धाबी और दुबई समेत कई जगहों पर भारतीय सेलिब्रिटी और नागरिकों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फंसे होने की जानकारी दी है. इस दौरान कई बड़ी एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रोक दी हैं. PV Sindhu, Vishnu Manchu, Sonal Chauhan, Sreeja Konidela और Esha Gupta ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि वह भी अबू धाबी और दुबई समेत कई इलाकों में फंसे हुए हैं और सरकार से वहां से निकलने के लिए मदद की गुहार लगाई है. 

 

ये भी पढ़ें