scorecardresearch

China Pet Funeral Market: न्यू बिजनेस अनलॉक... चीन में बढ़ रहा है पेट फ्यूनरल का क्रेज? हाई-एंड पैकेज की कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

चीन में पालतू जानवरों के प्रति बढ़ते भावनात्मक लगाव के चलते 'पेट फ्यूनरल' का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. लिमोजिन और ड्रेस्ड क्रू वाले 1,500 डॉलर के पैकेज लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन निगरानी की कमी पर सवाल भी उठ रहे हैं.

Advertisement
पेट फ्यूनरल का चीनी बिजनेस पेट फ्यूनरल का चीनी बिजनेस

चीन में पालतू जानवरों को लेकर लोगों की सोच पिछले कुछ सालों में काफी बदली है. अब कुत्ते-बिल्ली जैसे पेट सिर्फ घर में पाले जाने वाले जानवर नहीं रह गए हैं, बल्कि कई लोगों के लिए वे परिवार के सदस्य की तरह हो चुके हैं. यही वजह है कि उनके साथ जुड़ी जरूरतों का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है. इसमें खाना, इलाज और ग्रूमिंग के साथ अब मौत के बाद अंतिम विदाई से जुड़ी सेवाएं भी शामिल हो गई हैं. चीन के कई शहरों में पेट फ्यूनरल के लिए बाकायदा प्रोफेशनल सर्विस उपलब्ध कराए जाते हैं, जहां पालतू जानवर के अंतिम संस्कार से लेकर उसे सम्मान के साथ विदाई देने तक की व्यवस्था की जाती है. कुछ मामलों में इसके लिए हाई-एंड पैकेज भी लिए जा रहे हैं, जिनकी कीमत करीब 1500 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाती है, जो कि भारतीय रुपए में देखें तो करीब 1,41,735 लाख रुपए तक की हो सकती है. हालांकि, जिस तेजी से यह कारोबार बढ़ रहा है, उसी के साथ इस लोग इस इंडस्ट्री के रेगुलेशन और सरकारी निगरानी को लेकर भी कई सवाल उठा रहे हैं.

पालतू जानवर के लिए भी परिवार जैसा अंतिम विदाई समारोह
इस कारोबार की तस्वीर समझने के लिए चीन के डालियान शहर का एक मामला समझने की कोशिश करते हैं. मई में एक कपल ने अपने आठ साल पुराने सिल्वर ब्रिटिश शॉर्टहेयर बिल्ली को अंतिम विदाई देने के लिए पेट फ्यूनरल होम बुलाया था, जिसकी मौत दिल की बीमारी के चलते हुई थी. दोनों ने करीब 10 मिनट तक अपनी पालतू बिल्ली के बालों को प्यार से संवारा और उससे आखिरी बार बातें कीं. इसके बाद पति ने बिल्ली के शव को उस वैन तक पहुंचाया, जिसे उसे अंतिम संस्कार यानी क्रिमेशन के लिए ले जाना था.

पिछले 10 साल में तेजी से बढ़ा कारोबार
चीन में पेट फ्यूनरल सर्विस कोई बिल्कुल नई चीज नहीं है, लेकिन पिछले एक दशक में इस सेक्टर का विस्तार तेजी से हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह जो सामने आई, वह है उन पेट से उनका लगाव. तभी पालतू जानवर पालने वाले लोग अब उनके निधन के बाद अंतिम संस्कार भी प्रोफेशनल तरीके से करवाना चाहते हैं. यानी पहले जहां पालतू जानवर की मौत के बाद परिवार खुद ही उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था करता था, वहीं अब इसके लिए बाकायदा सर्विस प्रोवाइडर्स की मदद ले रहा है.

1500 डॉलर तक का हाई-एंड पैकेज
इस बिजनेस में सेवाएं सिर्फ साधारण क्रिमेशन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई पैकेज ऑफर किए जाते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, हाई-एंड कस्टम पेट फ्यूनरल सर्विस की कीमत करीब 1,500 अमेरिकी डॉलर तक जाती है. मतलब लोग लाखों रुपए खर्च करके अपने पेट का अंतिम संस्कार करवाते हैं. इस पैकेज में पालतू जानवर को ले जाने के लिए लिमोजिन कार की सुविधा मिलती है. इतना ही नहीं बल्कि चार यूनिफॉर्म पहने लोगों की मौजूदगी में अंतिम समारोह चलता है. यानी पालतू जानवर को अंतिम विदाई देने के लिए पूरी सेरेमनी को खास तरीके से तैयार किया जाता है. 

कारोबार बढ़ा, लेकिन निगरानी पर सवाल
इस सेक्टर की रफ्तार बढ़ने के साथ एक दूसरी तस्वीर भी सामने आती है. रिपोर्ट में चीन की पेट फ्यूनरल इंडस्ट्री को बड़े पैमाने पर अनरेगुलेटेड बताया गया है और इस पर सरकारी निगरानी बेहद सीमित होने की बात कही गई है. यानी मांग और कारोबार दोनों बढ़ रहे हैं, लेकिन इस पूरे सेक्टर के लिए सार्वजनिक स्तर पर निगरानी और रेगुलेशन को लेकर अभी स्थिति उतनी मजबूत नहीं है. इसी वजह से चीन में तेजी से बढ़ते इस नए कारोबार पर सवाल भी उठ रहे हैं. लोगों का आरोप ये भी है कि इसपर सरकारी निगरानी के कमी के कारण, सर्विस प्रोवाइडर्स मन मुताबिक कीमत वसूल रहे हैं.

पेट कल्चर बदलने से खुला नया बिजनेस
चीन में पेट रखने वाले लोगों की भावनाएं अब एक ऐसे बाजार को जन्म दे रही हैं, जो कुछ साल पहले तक इतना दिखाई नहीं देता था. क्रिमेशन से लेकर पूरी अंतिम विदाई की व्यवस्था तक, लोगों को अलग-अलग तरह की सेवाएं दी जा रही हैं. खास बात यह है कि यहां पालतू जानवर की मौत को सिर्फ एक निजी दुख के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि उसे सम्मान के साथ विदाई देने के लिए पूरा सर्विस मॉडल तैयार हो चुका है. इसी वजह से चीन का पेट फ्यूनरल कारोबार तेजी से चर्चा में आया है.
 

ये भी पढ़ें