Alice Weidel
Alice Weidel
जर्मनी में अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (AfD) ने सक्सोनी-आनहाल्ट के राज्य चुनाव में बड़ी सफलता हासिल की है. एएफडी जर्मनी में दक्षिणपंथी पार्टी मानी जाती है. वर्ल्ड वार-2 के बाद ये पहली बार है, जब जर्मनी के किसी राज्य में कोई दक्षिणपंथी पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिली है. एएफडी समलैंगिक शादी के साथ प्रवासियों के खिलाफ भी है. इस दक्षिणपंथी पार्टी की चेहरा एक महिला है. जिसका नाम एलिस वीडल है. एलिस के दादा हिटलर की समर्थक होते थे. चलिए आपको एलिस के बारे में बताते हैं.
पार्टी के मुद्दे से अलग है एलिस का जीवन-
एलिस वीडल ने साल 2013 में AfD पार्टी से जुड़ी. उस समय पार्टी का मुख्य मुद्दा यूरो और यूरोजोन संकट था. वीडल भी यूरो को लेकर जर्मनी की पॉलिसी की आलोचना करती थी. धीरे-धीरे एलिस का कद पार्टी में बढ़ने लगा. जल्द ही एलिस नेशनल लेवल पर पहुंच गई. उनकी पहचान बनने लगी. उनको आर्थिक नीतियों की समझ वाले लीडर के तौर पर देखा जाने लगा. साल 2015 में दूसरे देशों से शरणार्थी जर्मनी पहुंचने लगे. एएफडी ने इसे मुद्दा बनाया. इसके बाद पार्टी ने समलैंगिकता और प्रवासियों का विरोध किया. जबकि एलिस खुद ही समलैंगिक हैं और एक अप्रवासी महिला के साथ रहती हैं.
बचपन में मर्सिडीज से स्कूल जाती थीं एलिस-
एलिस वीडल का जन्म 1979 में हुआ था. एक इंटरव्यू में एलिस ने बताया था कि उनके स्कूल में ज्यादातर टीचर वामपंथी विचारधारा से प्रभावित थे. वे एलिस को पसंद नहीं करते थे. उनको चिढ़ाने के लिए एलिस मर्सिडीज से स्कूल जाती थी. एलिस बचपन में डॉक्टर बनने का सपना देखती थी. लेकिन बाद में उन्होंने पिता की सलाह पर इकोनॉमिक्स और बिजनेस की पढ़ाई की.
चीन में 5 साल तक किया काम-
एलिस वीडल करियर के तौर पर बैंकिंग सेक्टर को चुना. उन्होंने पहले अमेरिकी इनवेस्टमेंट गोल्डमैन सैक्स में काम किया. इसके बाद उन्होंने चीन में बैंक ऑफ चाइना में काम किया. एलिस 5 साल तक चीन में काम किया. उन्होंने चीन की पेंशन व्यवस्था के भविष्य पर रिसर्च किया. इसके बाद जर्मनी लौट गईं.
हिटलर समर्थक थे एलिस के दादा-
जर्मन अखबार डाय वेल्ट के मुताबिक एलिस वीडल के दादा हंस वीडल हिटलर के समर्थक थे. वो नाजी पार्टी से जुड़े थे. साल 1914 में वारसा में उनको सैन्य न्यायधीश बनाया गया था. लेकिन दूसरे विश्वयुद्ध में हिटलर की हार के बाद हंस वीडल को पश्चिमी जर्मनी भागना पड़ा. हंस वीडल ने फर्नीचर का काम शुरू किया. एलिस के जन्म के 6 साल बाद ही हंस वीडल का निधन हो गया.
लेस्बियन हैं एलिस वीडल-
साल 2007 में एलिस वीडल की मुलाकात सारा बॉसार्ड से हुई. सारा स्विट्जरलैंड की फिल्म निर्माता हैं. धीरे-धीरे सारा और एलिस की दोस्ती रिश्तें में बदल गई. साल 2009 से दोनों साथ रह रही हैं. दोनों के 2 बेटे हैं. सारा बोसार्ड ने दोनों बच्चों को स्पर्म डोनेशन से जन्म दिया. एलिस ने सारा के तानों से परेशान होकर सियासत में एंट्री की.
ये भी पढ़ें: