scorecardresearch

अब रोबोट भी करने लगे छेड़छाड़? जर्मनी में 16 साल की लड़की के साथ रोबोट ने की अश्लील हरकत

लड़की अपनी सहेलियों के साथ रेस्टोरेंट के बाहर मौजूद थी. इसी दौरान रात करीब 11:45 बजे से आधी रात के बीच रोबोट उसके पास पहुंचा. आरोप है कि रोबोट ने लड़की के नितंब को छुआ और उसके शरीर के पीछे धक्का देने जैसी हरकतें कीं.

Advertisement
Germany Robot Incident Photo: @IntCyberDigest Germany Robot Incident Photo: @IntCyberDigest
हाइलाइट्स
  • जर्मनी में रोबोट की शर्मनाक हरकत

  • 16 साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

जर्मनी के कोलोन शहर में एक रोबोट से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर रोबोट के जरिए अश्लील हरकत की गई. आरोप है कि रोबोट के मालिक और उसके एक साथी ने इस घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर लाइवस्ट्रीम भी किया. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद रोबोट को जब्त कर लिया है. मामले में दो युवकों की भूमिका की जांच की जा रही है.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 11 अक्टूबर की रात एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के बाहर हुई. पुलिस के अनुसार, करीब 1.20 मीटर यानी चार फीट लंबा लाल और सुनहरे रंग का रोबोट लड़की के पास पहुंचा और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगा.

रात करीब 12 बजे लड़की के पास पहुंचा रोबोट
पुलिस के मुताबिक, लड़की अपनी सहेलियों के साथ रेस्टोरेंट के बाहर मौजूद थी. इसी दौरान रात करीब 11:45 बजे से आधी रात के बीच रोबोट उसके पास पहुंचा. आरोप है कि रोबोट ने लड़की के नितंब को छुआ और उसके शरीर के पीछे धक्का देने जैसी हरकतें कीं. घटना से परेशान लड़की ने पुलिस को सूचना दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. अधिकारियों को कुछ ही देर बाद रोबोट एक वोक्सवैगन कार की डिक्की में मिला. पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया.

रोबोट के मालिक और साथी पर वीडियो बनाने का आरोप
इस मामले में रोबोट के 16 साल के मालिक और उसके 19 साल के साथी की भूमिका जांच के दायरे में है. पुलिस के अनुसार, दोनों पर आरोप है कि उन्होंने घटना को फिल्माया और सोशल मीडिया पर लाइवस्ट्रीम किया. इस दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप भी लगाया गया है. पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के समय रोबोट को कौन चला रहा था और उसकी गतिविधियों को किस तरह नियंत्रित किया गया.

आयरन मैन जैसा बनाया गया था रोबोट
रिपोर्ट के मुताबिक, रोबोट को लाल और सुनहरे रंग से रंगा गया था, जिससे उसका रूप मार्वल के सुपरहीरो आयरन मैन जैसा दिखाई देता था. पुलिस की ओर से जारी तस्वीर में रोबोट सफेद बिना बाजू वाली टी-शर्ट, काले बास्केटबॉल शॉर्ट्स, नकली मूंछ और गले में सुनहरी चेन पहने दिखाई दिया. पुलिस ने घटना से जुड़े वीडियो और अन्य सबूतों की जांच शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके.

पुलिस किन पहलुओं की जांच कर रही है?
कोलोन पुलिस ने यौन आधार पर अपमान और बदसलूकी के संदेह में जांच शुरू की है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि रोबोट की गतिविधियां जानबूझकर नियंत्रित की गई थीं या नहीं और संदिग्ध युवकों की इसमें क्या भूमिका थी.