scorecardresearch

अब नहीं है पंच अकेला, सफर में मिला गर्लफ्रेंड मोमो चान का साथ

जापान के एक चिड़ियाघर से आई 'जापानी मकाक' प्रजाति के नन्हे बंदर 'पंच' की कहानी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जन्म के बाद मां द्वारा ठुकराए जाने पर पंच एक सॉफ्ट टॉय को अपनी मां मानकर उससे लिपटा रहता था. लेकिन अब उसकी जिंदगी में 'मोमो चान' नाम की मादा बंदर की एंट्री हुई है.

वायरल बंदर पंच और उसकी साथी मोमो चान वायरल बंदर पंच और उसकी साथी मोमो चान

जापान के एक छोटे से चिड़ियाघर से सामने आई एक प्यारी सी कहानी ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है. Japanese macaque प्रजाति का एक नन्हा बंदर पंच, जो परिवार द्वारा ठुकराए जाने के बाद अकेलापन झेल रहा था, अब उसे अपनी एक खास साथी मिल गई है.

पंच की कहानी आसान नहीं रही. जन्म के बाद उसकी खुद की मां ने उसे अपनाने से मना कर दिया था. ऐसे में वह एक सॉफ्ट टॉय ओरंगुटान के खिलौने से चिपककर सुकून ढूंढता था. यही खिलौना उसके लिए मां जैसा सहारा बन गया था. धीरे धीरे पंच की यही मासूमियत लोगों के दिलों को छू गई और वह देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मोमो चानसे हुई पंच की मुलाकात
पंच की जिंदगी में असली बदलाव तब आया, जब उसकी मुलाकात एक मादा बंदर मोमो चान से हुई. मोमो चान उम्र में उससे थोड़ी बड़ी है, लेकिन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दोनों को साथ खेलते, एक-दूसरे के करीब बैठते और प्यार जताते देखा जा सकता है. यही वजह है कि लोग मोमो चान को पंच की 'गर्लफ्रेंड' कहने लगे हैं.

अब दोनों हर वक्त साथ नजर आते हैं
बताया जा रहा है कि पंच और मोमो चान अब ज्यादातर समय साथ ही बिताते हैं. दोनों एक-दूसरे से अलग होना पसंद नहीं करते. हालांकि पंच का पुराना खिलौना अभी भी उसके पास है, लेकिन अब उसका ध्यान ज्यादा अपनी नई दोस्त पर रहता है.

मुश्किल दौर से गुजरकर सीखा साथ निभाना
पंच के लिए यह सफर आसान नहीं था. शुरू में उसे दूसरे बंदरों से परेशानियां झेलनी पड़ीं. बड़े और शक्तिशाली बंदरों से बच कर उसे खुद को संभालना पड़ा. लेकिन समय के साथ उसने दूसरे बंदरों के बीच रहना और रिश्ते बनाना सीख लिया. अब वह धीरे-धीरे सामान्य जीवन जी रहा है.

सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं
पंच और मोमो चानकी जोड़ी को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

किसी ने मजाक में लिखा, 'पंच को भी गर्लफ्रेंड मिल गई लेकिन तुम अभी तक सिंगल हो.'

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'वो उसके साथ सिर्फ इसलिए है क्योंकि पंच फेमस है.'

वहीं एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पंच हर तरह से परफेक्ट है प्यारा, समझदार और सबका ध्यान रखने वाला. काश मेरे पास भी ऐसा बॉयफ्रेंड होता.'

ये भी पढ़ें