scorecardresearch

लो जी! मार्केट में आ गई इंसानों को नहलाने वाली मशीन, 15 मिनट में पूरी बॉडी हो जाएगी क्लीन

जापान की कंपनी ने इंसानों को साफ करने वाली एक अनोखी ह्यूमन वॉशिंग मशीन तैयार की है, जो सिर्फ 15 मिनट में पूरे शरीर की सफाई कर देती है.

Human Washing Machine Human Washing Machine
हाइलाइट्स
  • माइक्रोबबल से होगी गहरी सफाई

  • 15 मिनट में मिलेगा पूरा बॉडी क्लीन और रिलैक्सेशन

सोचिए, अगर आपको नहाने के लिए हाथ से साबुन लगाने या शॉवर के नीचे खड़े होने की जरूरत ही न पड़े और सिर्फ 15 मिनट में एक मशीन आपको पूरी तरह साफ, फ्रेश और रिलैक्स कर दे तो कैसा लगेगा? यही कमाल कर दिखाया है जापान की एक नई ह्यूमन वॉशिंग मशीन ने.

यह futuristic मशीन पहली बार World Expo 2025 में लॉन्च की गई थी. इसे जापान की टेक कंपनी Science Holdings Co. Ltd. ने बनाया है. इस मशीन की कीमत करीब 60 मिलियन येन (लगभग 3.5 करोड़ रुपये) है, जो इसे बेहद खास और हाई-टेक बनाती है.

15 मिनट में हो जाएंगे एकदम साफ
अब यह मशीन आम लोगों के अनुभव के लिए भी उपलब्ध हो गई है. Es Con Field Hokkaido Hotel Kitahiroshima Ekimae नाम के होटल में इसे इंस्टॉल किया गया है, जहां यात्री 15 मिनट के एक सेशन के लिए करीब 12,000 येन (लगभग 7,000) देकर इसका अनुभव ले सकते हैं. एक बार में तीन लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे काम करती है यह मशीन?
इस मशीन का डिजाइन एक कैप्सूल की तरह है. यूजर इसमें लेटता है और ऊपर से ढक्कन बंद हो जाता है.मशीन के अंदर पानी और अल्ट्रा-फाइन माइक्रोबबल्स छोड़े जाते हैं, जो बिना रगड़े ही शरीर की गहराई तक जाकर सफाई करते हैं. यह तकनीक स्किन के पोर्स (छिद्रों) में जाकर गंदगी हटाती है, जिससे साबुन या स्क्रब की जरूरत नहीं पड़ती. पूरा प्रोसेस बेहद हल्का और आरामदायक होता है, जिसमें शरीर को गर्म भाप जैसी फीलिंग मिलती है.

सिर्फ सफाई नहीं, पूरा वेलनेस पैकेज

  • यह मशीन सिर्फ शरीर को साफ नहीं करती, बल्कि मानसिक और शारीरिक आराम भी देती है.

  • मशीन के अंदर यूजर के लिए कस्टमाइज्ड म्यूजिक और विजुअल्स चलाए जाते हैं.

  • इसमें लगे सेंसर ECG (हार्ट सिग्नल) के जरिए यूज़र की बॉडी की स्थिति को मॉनिटर करते हैं.

  • यह आपके ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम को ट्रैक करके आपके रिलैक्सेशन लेवल का भी अंदाजा लगाता है. 

  • यह पूरी प्रक्रिया शरीर और दिमाग को संतुलित करने के लिए जानी जाती है.

कहां मिलेगी यह मशीन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Yamada Denki ने भी इस मशीन को खरीदा है. वहां इसे डेमो के रूप में लगाया गया है, ताकि ज्यादा लोग इस नई तकनीक को देख और समझ सकें.

कितनी बनेंगी ये मशीनें?
इसकी खासियत और कीमत को देखते हुए कंपनी सिर्फ लगभग 50 यूनिट ही बनाएगी. यानी यह टेक्नोलॉजी फिलहाल बहुत लिमिटेड और एक्सक्लूसिव रहने वाली है.

ये भी पढ़ें