scorecardresearch

अरबपति कारोबारी पर पोर्न खरीदने का आरोप, हुई जेल, Shark Tank से मशहूर हुई थी इनकी कंपनी

50 वर्षीय Robert Edwards ने 2011 में अपनी मां जूडी एडवर्ड्स के साथ मिलकर Squatty Potty की शुरुआत की थी. यह एक खास तरह का टॉयलेट फुटस्टूल है, जिसे कब्ज की समस्या से राहत दिलाने के लिए डिजाइन किया गया था.

Robert Edwards: (Facebook/St. George Word of Mouth) Robert Edwards: (Facebook/St. George Word of Mouth)

अमेरिका के फेमस बाथरूम ब्रांड 'स्क्वैटी पॉट्टी' के को-फाउंडर और करोड़पति बिजनेसमैन रॉबर्ट एडवर्ड्स को बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री (CSAM) खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यूटा के वॉशिंगटन काउंटी में गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्होंने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन अदालत ने उन्हें बिना जमानत हिरासत में भेज दिया. एडवर्ड्स 2 मार्च 2026 को सेंट जॉर्ज स्थित फेडरल कोर्ट में दोबारा पेश होंगे, जहां उनकी डिटेंशन हियरिंग होगी.

कौन हैं रॉबर्ट एडवर्ड्स?
50 वर्षीय Robert Edwards ने 2011 में अपनी मां जूडी एडवर्ड्स के साथ मिलकर Squatty Potty की शुरुआत की थी. यह एक खास तरह का टॉयलेट फुटस्टूल है, जिसे कब्ज की समस्या से राहत दिलाने के लिए डिजाइन किया गया था. कंपनी को पहचान तब मिली, जब इसे टीवी शो Shark Tank में पेश किया गया. लोरी ग्रेनर के साथ डील के बाद यह फैमिली बिजनेस मल्टीमिलियन डॉलर ब्रांड बन गया.

क्या हैं रॉबर्ट एडवर्ड्स पर आरोप?
यूएस अटॉर्नी ऑफिस, डिस्ट्रिक्ट ऑफ यूटा के अनुसार, एडवर्ड्स पर मार्च 2021 से नवंबर 2025 के बीच कई बार चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSAM) प्राप्त करने का आरोप है. फेडरल ग्रैंड ज्यूरी ने 10 फरवरी 2026 को उनके खिलाफ अभियोग दायर किया, जिसके दो दिन बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

FBI की अंडरकवर जांच
मामले की जांच मार्च 2021 में शुरू हुई, जब Federal Bureau of Investigation (FBI) का एक अंडरकवर एजेंट ऐसे ऑनलाइन ग्रुप चैट में शामिल हुआ, जहां कथित तौर पर CSAM का आदान-प्रदान होता था. जांच एजेंसियों के मुताबिक, उस चैट रूम में लाइव स्ट्रीम किए जा रहे वीडियो देखे जा रहे थे और प्रतिभागी एक-दूसरे को देख सकते थे. बाद में इनमें से एक यूजर की पहचान एडवर्ड्स के रूप में की गई. मई 2025 में जांचकर्ताओं को पता चला कि एडवर्ड्स के PayPal अकाउंट से संदिग्ध लेनदेन हुए हैं.

घर और फोन से बरामद हुई अश्लील सामग्री
4 नवंबर 2025 को अधिकारियों ने एडवर्ड्स और उनके घर पर सर्च अभियान चलाया. उनकी कार से जब्त किए गए मोबाइल फोन में कथित तौर पर कई आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें मिलीं. कुछ फाइलें सर्च वारंट से सिर्फ दो हफ्ते पहले डाउनलोड की गई थीं.