UK Visa
UK Visa
ब्रिटेन ने भारतीय युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. 17 फरवरी से 'इंडिया यंग प्रोफेशनल्स स्कीम' का अगला बैलट खुलेगा. इस स्कीम के तहत 18 से 30 साल के योग्यभारतीय नागरिकों को यूके में 2 साल तक रहने और काम करने का मौका मिलेगा. 2026 के लिए कुल 3,000 वीजा उपलब्ध हैं. इनमें से अधिकतर सीटें फरवरी वाले पहले बैलट में भरी जाएंगी, जबकि बाकी बची सीटें साल के दूसरे बैलट में दी जाएंगी.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस स्कीम के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को बैलट (लॉटरी) में एंट्री करनी होती है. पात्रता की शर्तें इस प्रकार हैं.
आवेदक भारतीय नागरिक हो
उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच हो
बैचलर डिग्री या उससे ऊपर की मान्य शैक्षणिक योग्यता हो
यूके में खुद का खर्च उठाने के लिए कम से कम £2,530 की बचत हो
18 वर्ष से कम उम्र का कोई आश्रित बच्चा न हो
पहले इस स्कीम के तहत यूके न गया हो
ऐसे होगा चयन और वीजा आवेदन
बैलट में चयन रैंडम ड्रॉ से होगा. बैलट बंद होने के 2 सप्ताह के भीतर चुने गए उम्मीदवारों को ई-मेल भेजा जाएगा. चयनित होने के बाद 90 दिनों के भीतर वीजा के लिए आवेदन करना होगा.
वीजा आवेदन के दौरान फीस और इमिग्रेशन हेल्थ सरचार्ज का भुगतान करना होगा. साथ ही बायोमेट्रिक जानकारी देनी होगी.
पहचान वैरिफिकेशन के लिए उम्मीदवार UK Immigration: ID Check ऐप से डॉक्यूमेंट स्कैन कर सकता है या वीजा एप्लिकेशन सेंटर में जाकर बायोमेट्रिक दे सकता है.
नतीजे में कितना समय?
बैलट के नतीजे 2 हफ्ते में ई-मेल से मिल जाएंगे. वीजा आवेदन और दस्तावेज जमा करने के बाद आमतौर पर 3 सप्ताह में नतीजा आ जाता है.
इस वीजा से क्या कर सकते हैं और क्या नहीं?
इस वीजा पर चुने गए युवा यूके में पढ़ाई कर सकते हैं (कुछ कोर्स के लिए Academic Technology Approval Scheme सर्टिफिकेट जरूरी हो सकता है), अधिकांश नौकरियां कर सकते हैं और खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं.