scorecardresearch

British Citizenship: इंग्लैंड ने बदले नियम! UK में रहना है तो इंग्लिश बोलनी होगी... अब 10 साल रहने के बाद ही मिलेगी ब्रिटेन की नागरिकता... इंडियन स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन करने के बाद रह सकते हैं सिर्फ इतने दिन 

ब्रिटेन में विदेशी नागरिक अब तब तक नागरिकता के लिए पात्र नहीं होंगे, जब तक वो यूके में 10 साल से नहीं रह चुके हों. इस देश में अब सिर्फ डिग्री वाले लोग ही कुशल श्रमिक वीजा के लिए पात्र होंगे. इंग्लैंड ने स्वास्थ्य और देखभाल कार्यकर्ता वीजा को समाप्त कर दिया है.

Advertisement
UK PM Keir Starmer UK PM Keir Starmer
हाइलाइट्स
  • इंग्लैंड ने ग्रेजुएशन वीजा में किया बड़ा बदलाव 

  • सिर्फ डिग्री वाले ही कुशल श्रमिक वीजा के लिए होंगे पात्र

ब्रिटेन (Britain) की नागरिकता (Citizenship) पाने की चाह रखने वालों को बड़ा झटका लगा है. अब उन्हें इस देश की नागरिकता पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

दरअसल, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर (UK PM Keir Starmer) ने माइग्रेशन को लेकर जारी व्हाइट पेपर में देश की शरणार्थी और प्रवासी नीति सख्त बनाने की घोषणा की है. इसके तहत अब यूके की नागरिकता पाने के लिए प्रवासियों की प्रतीक्षा अवधि को 5 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दिया गया है. पीएम कीर स्टार्मर ने यह फैसला अगले पांच सालों में आव्रजन के आंकड़ों में कमी करने के लिए लिया है.

इंग्लिश का ज्ञान जरूरी
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने सोशल मीडिया X (एक्स) पर लिखा है, यदि आप यूके में रहना चाहते हैं तो आपको अंग्रेजी बोलनी आनी चाहिए. यह कॉमन सेंस की बात है. इसलिए हम हर प्रमुख प्रवासन मार्ग पर अंग्रेजी भाषा की योग्यता को और कड़ा कर रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

आपको मालूम हो कि स्टार्मर की लेबर पार्टी ने गत जुलाई में भारी जीत हासिल की थी. यह पार्टी आव्रजन के प्रति बढ़ते असंतोष का सामना कर रही है. ब्रिटेन ने स्वास्थ्य और देखभाल कार्यकर्ता वीजा को समाप्त कर दिया गया है. साल 2023 ब्रिटेन ने लगभग 140000 स्वास्थ्य और देखभाल वीजा जारी किए गए थे. इनमें से 39,000 भारतीय नागरिकों को दिए गए थे.

क्या-क्या हुए बदलाव 
1. ब्रिटेन की नागरिकता पाने के लिए अब यूके में में 5 नहीं बल्कि 10 साल गुजारने होंगे.
2. उन्हीं को कुशल श्रमिक वीजा मिलेगा जिनके पास डिग्री होगी.
3. इंग्लैंड ने ग्रेजुएशन वीजा में भी बड़ा बदलाव किया है.
4. अभी तक ग्रेजुएशन करने के बाद स्टूडेंट्स काम के लिए इंग्लैंड में दो साल तक रह सकते थे, लेकिन अब वे 18 महीने ही रह सकेंगे. 
5. स्वास्थ्य और देखभाल कार्यकर्ता वीजा को समाप्त कर दिया गया है.
6. सभी वीजा रूट पर अंग्रेजी भाषा की सख्त जरूरतें होंगी.
7. इंग्लैंड की नई नीति से भारतीय समेत दुनियाभर के प्रवासियों पर असर पड़ेगा.
8. आप्रवासन कौशल शुल्क में 32% की बढ़ोतरी की जाएगी. 
9. सभी कुशल श्रमिक वीजा के लिए वेतन सीमा में बढ़ोतरी की जाएगी.

ब्रिटेन में रहते हैं इतने भारतीय  
भारतीय विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन में 369000 एनआरआई रहते हैं. इस देश में भारतीय मूल के 1495318 लोग रहते हैं. यूके में कुल 1864318 भारतीय रहते हैं. शिक्षा मंत्रालय ने राज्यसभा में दिसंबर 2024 में बताया था कि यूके में 136921 स्टूडेंट्स पढ़ने के लिए जाते हैं.

पिछले साल सबसे अधिक भारतीयों को कुशल और स्वास्थ्य और देखभाल कार्यकर्ता वीजा दिए गए थे. इसके बाद स्टडी वीजा दिए गए थे. ब्रिटेन में नए नियम के बाद भी जो लोग पहले से ही स्किल्ड वीजा पर काम कर रहे हैं, वो इससे तब तक प्रभावित नहीं होंगे, जब तक वो अपना रूट स्विच नहीं करते हैं. यूके सिर्फ 2028 तक स्वास्थ्य और देखभाल कार्यकर्ता वीजा पर देश में पहले से मौजूद लोगों के लिए वीजा विस्तार और इन-कंट्री स्विचिंग की इजाजत देगा.