USA travel advisory india
USA travel advisory india
संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने इस साल भारत के लिए चार ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इससे पहले USA की तरफ से कई साल पहले भारत के लिए एडवाइजरी जारी की गई थी. लेकिन इस बार जो ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है उसे चाल अलग-अलग रंग कोडित स्तरों में विभाजित किया गया है. जिसमें से सफेद रंग को लेवल 1 पर रखा गया है. इसके साथ ही लाल रंग को लेवल 4 पर रखा गया है.
USA के द्वारा जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी में भारत को लेवल 3 पर रखा गया है. USA के द्वारा जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी अमेरिकियों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह देता है. इस बार जारी की गई एडवाइजरी 28 मार्च से भारत के लिए यात्रा सलाहकार रहा है. इस एडवाइजरी के साथ अमेरिका अपने नागरिकों को वहां यात्रा पर जाने के लिए पुनर्विचार करने के लिए सलाह देती है.
तीसरी श्रेणी में भारत
USA के द्वारा जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी भारत के लिए अधिकतम लेवल 2 रही है. लेकिन यह 2021 में कोरोना महामारी के दौरान लेवल 4 पर रखा गया था. USA की एडवाइजरी के अनुसार इस साल पिछले तीन यात्रा 28 मार्च, 25 जुलाई और 5 अक्टूबर रही. वही जो अब भारत में कोरोना वायरस की स्थिति सामान्य हो गई है तो इसका लेवल बढ़ने का आसार लगाया गया था, लेकिन इसे लेवल 3 पर रखा गया है.
USA ऐसे निर्धारित करता है लेवल
USA कई कारकों के कारण दुनिया भर के देशों को अपने अनुसार श्रेणी में रखता है. इनमें देश की स्थिति, सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं, कानून और व्यवस्था, आतंकवाद, उस देश के साथ संबंध और यात्रा का मौसम प्रमुख हैं.
भारत के पड़ोसी देशों की ये श्रेणी
USA के द्वारा जारी की गई ट्रैवल एडवाइजरी के अनुसार भूटान को लेवल 1 पर रखा गया है. बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका लेवल 2 पर हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान और चीन को लेवल 3 पर रखा गया है. वहीं अफगानिस्तान और म्यांमार को उच्चतम लेवल 4 पर रखा गया है. इन सभी देशों की श्रेणी जारी करने के बाद भी USA ने अपने लोगों को इन देशों में यात्रा के दौरान सामान्य सावधानी बरतने की सलाह दी है.