scorecardresearch

Greenland: 80 फीसदी हिस्सों पर बर्फ, फिर भी नाम ग्रीनलैंड? ऐसा क्यों, इसके पीछे है अजीब कहानी

ग्रीनलैंड का करीब 80 फीसदी इलाका बर्फ की चादर में ढका हुआ है. यहां हरियाली काफी कम है. इसके बावजूद इस जगह का नाम ग्रीनलैंड रखा गया है. इसके पीछे एक रोचक कहानी है और ये कहानी एक हत्यारे से जुड़ी हुई है.

Greenland (Photo/Freepik) Greenland (Photo/Freepik)

ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आक्रामक रुख देखने को मिल रहा है. वो लगातार ग्रीनलैंड पर कब्जा को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. अमेरिका के इस रुख का कई यूरोपीय देशों ने विरोध किया है. इन ताजा अपडेट्स के बीच एक सवाल सबके जेहन आ रहा है कि जिस द्वीप पर 80 फीसदी से ज्यादा बर्फ है, उसका नाम ग्रीनलैंड क्यों पड़ा? तो चलिए आपको इस नाम के पीछे की दिलचस्प कहानी बताते हैं.

एरिक द रेड ने रखा नाम-
आइसलैंड पर वाइकिंग्स का राज था. एक जिद्दी वाइकिंग्स योद्धा एरिक द रेड को हत्या का आरोप लगा. इसके बाद एरिक द रेड को आइसलैंड से निकाल दिया गया. एरिक नई जगह की तलाश करते हुए एक ऐसी जगह पहुंचा, जिसके चारों तरफ से बर्फ ही बर्फ थी. उसने इस जगह को अपना आशियाना बनाया और यहीं रहने लगा. 

ग्रीनलैंड का नाम रखने के पीछे थी ये सोच-
वाककिंग योद्धा एरिक द रेड ने ही बर्फ से घिरी इस जगह का नाम ग्रीनलैंड रखा था. एरिक ने बर्क से भरे इस जगह का नाम ग्रीनलैंड रखने के लिए एक चालाकी की. एरिक ने सोचा कि इस जगह पर कोई रहना पसंद नहीं करेगा. इसलिए उसने एक चाल चली और इस आइलैंड का नाम ग्रीनलैंड रख दिया. उसने यह नाम इसलिए चुना ताकि लोग सोचें कि यह एक हरी-भरी और रहने लायक जगह है. उसकी इस रणनीति की वजह से लोग ग्रीनलैंड में आने लगे और दक्षिण-पश्चिम तट पर छोटी-छोटी बस्तियां बस गई. ये लोग खेती और यूरोप के साथ कारोबार के जरिए अपना जीवन यापन करने लगे.

ग्रीनलैंड पर 80 फीसदी बर्फ-
ग्रीनलैंड का कुल क्षेत्रफल 21.6 लाख वर्ग किलोमीटर है. इसका करीब 80 फीसदी हिस्सा बर्फ की चादर से ढका हुआ है. यहां की आबादी 85 हजार के आसपास है. हालांकि ग्रीनलैंड में पिछले 30 सालों में काफी बड़ा प्राकृति बदलाव देखने को मिला है. यहां बर्फ पिघल रही है. कई इलाकों में हरियाली पनप रही है. अब ये इलाका धीरे-धीरे सच में ग्रीन हो रहा है. हालांकि इसका नाम ग्रीनलैंड रखते समय यहां कुछ नहीं था.

ये भी पढ़ें: