scorecardresearch

Thailand Shooting: थाईलैंड के प्रीस्कूल शूटआउट में जिंदा बच निकली 3 साल की ये बच्ची, गहरी नींद बनी वरदान

थाईलैंड के स्कूल में जिस वक्त एक सिरफिरे पूर्व पुलिसकर्मी ने हमला करके बच्चों पर गोलियां बरसाईं, उस वक्त एमी नाम की एक बच्ची वहां दीवार से सटकर कंबल के नीचे गहरी नींद में सो रही थी. 3 साल की इस मासूम बच्ची के लिए चंद पलों की गहरी नींद वरदान बन कर आई. 22 बच्चे और उनकी टीचर हमलावर की गोलीबारी के शिकार होकर जान गंवा बैठे, लेकिन, उसी कमरे में सो रही यह बच्ची बाल-बाल बच गई.

A three-year-old survived the Thailand preschool shooting as she was sleeping in a blanket. Watch this video to know more.