scorecardresearch
Advertisement

जानें वैक्सीन लेकर बेहोश हो जाने का दावा करती वायरल वीडियो का सच

एक वायरल वीडियो में ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से एक व्यक्ति बात करता दिख रहा है, जो कुछ ही सेकंड में उनके सांमने पहले झूमता नजर आता है और फिर पीछे की तरफ गिरकर बेहोश हो जाता है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन लेने की वजह से प्रिंस चार्ल्स के सामने ये व्यक्ति बेहोश हो गया. हमारी टीम ने जब पड़ताल की तो पाया कि ये दावा सरासर गलत है. दरअसल ये वीडियो 9 जुलाई 2020 की है और इसमें दिखाया गया व्यक्ति सुपर मार्केट का एक कर्मचारी है जिससे प्रिंस चार्ल्स बात कर रहे थे.