कन्या राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह अच्छा जाने वाला है. इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है. हालांकि पैसों के मामले में आपको सोच-समझकर कोई फैसला लेना चाहिए वरना आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.
योग को बनाएं जीवन का हिस्सा
राहु के अष्टम भाव में चंद्र राशि से उपस्थित होने के कारण आप इस अवधि में व्यायाम या योग को अपने जीवन का हिस्सा बना सकते हैं. क्योंकि इस समय कई ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल चाल आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगी. इसलिए इसका अच्छा और उचित लाभ उठाएं.
सोच-समझकर खर्च करें पैसे
केतु के चंद्र राशि से दूसरे भाव में होने के कारण पैसों के मामले में इस सप्ताह आपको सोच समझकर ही हर कदम उठाना होगा. क्योंकि किसी पुराने निवेश से आपको धन लाभ हो सकता है, लेकिन दूसरों की अनावश्यक मांगों को पूरा करने से आपको बहुत कुछ खोना भी पड़ेगा. इसके बाद आपको भविष्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इसलिए इस समय दूसरों को ना कहना सीखें.
जीवन में परिवार का विशेष महत्व रहेगा
इस सप्ताह परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व रहेगा. जिससे आप उनके जीवन के कई महत्वपूर्ण फैसलों में शामिल होंगे, वे आपसे सलाह लेंगे. साथ ही आप में से कुछ लोग खरीदारी करने और गहने या घरेलू सामान खरीदने की योजना बना सकते हैं.
परेशानी से मिलेगा निजात
आपके लिए यह सप्ताह कुछ बेहतर रहने वाला है. क्योंकि इस दौरान आप अपनी किसी परेशानी से निजात पाने में सफल रहेंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पहले से अधिक मेहनत से काम करेंगे. सोच और पहनावा मनुष्य के व्यक्तित्व को दर्शाता है ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप स्कूल या कॉलेज जाते समय विशेष ध्यान रखें. नहीं तो इससे आपकी छवि खराब हो सकती है.