कुंभ राशि के जातक अगर किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित थे तो डॉक्टर की मेहनत और परिवार की उचित देखभाल से आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा. इससे आप इस बीमारी से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकेंगे. चंद्र राशि से तीसरे भाव में बृहस्पति के स्थित होने के कारण यदि आप अपने घर से संबंधित कोई निवेश करने की सोच रहे थे तो यह सप्ताह सामान्य से काफी बेहतर रहने की उम्मीद है. यह निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा. साथ ही आप अपने घर के किसी हिस्से को किराए पर उठाकर उससे धन भी प्राप्त कर सकते हैं.
बड़े-बुजुर्गों की सलाह से काम करें
यदि आपको इस सप्ताह कोई बड़ा निर्णय लेना है, तो कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने परिवार के बारे में विचार करें. बड़ों की राय लेने के बाद ही उसे अंतिम रूप दें. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो संभावना है कि आपका स्वतंत्र निर्णय कोई परेशानी खड़ी कर सकता है. ऐसे में बेहतर परिणाम पाने के लिए सदस्यों के बीच तालमेल बिठाएं और घर के बड़े-बुजुर्गों के अनुभव का लाभ उठाएं. इस पूरे सप्ताह शनि वक्री अवस्था में चंद्र राशि से प्रथम भाव में मौजूद रहने के कारण आपको अपना प्रोफेशनल लाइफ में कुछ बड़ी उपलब्धियां हासिल करने में सफल रहेंगे.
पढ़ाई में मन लगेगा
इसके अलावा आपकी राशि में अनुकूल ग्रहों की उपस्थिति यह भी दर्शाती है कि आप अपने कार्यस्थल पर मेहनती, अधिक उत्पादक और कुशल बनकर उभरेंगे. आपका यही कूटनीतिक और चतुर व्यवहार आपको कठिन परिस्थितियों से आसानी से निपटने में मदद करेगा. मैनेजमेंट में भी आपको सराहना मिलेगी. इस सप्ताह संभावना है कि आपको अपने कई विषयों को समझने में आने वाली सभी प्रकार की कठिनाइयों से छुटकारा मिल जाएगा. चूंकि इस समय आप अपने निजी जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से खुद को बाहर निकालने में सफल रहेंगे, जिससे आपका मन पढ़ाई में अधिक लगेगा.
उपायः शनिवार के दिन गाय को हरी घास दान करें.