Advertisement

सिंह मासिक राशिफल जून 2022: सिंह राशि वालों के खुलेंगे भाग्य और मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, बस रखना होगा इन विशेष बातों का ख्याल

सिंह माह का राशिफल जून 2022: सिंह राशि के जातकों के लिए क्या जून माह आर्थिक रूप से संपन्नता लेकर आएगा ? क्या रहेगी पारिवारिक और प्रेम की स्थिति ? सेहत कैसा रहेगा और इस माह में किन बातों का विशेष ख्याल रखना है, आइए ज्योतिष के अनुसार आपको सब कुछ बताते हैं.

सिंह राशिफल
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2022,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST
  • पार्टनर से मिल सकता है धोखा
  • रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है

साल 2022 का जून महीना शुरू हो रहा है. सभी जानना चाहते हैं कि उनके लिए आने वाला महीना कैसा रहने वाला है. ऐसे में आज हम बात करेंगे सिंह राशि (Leo Rashifal) वाले जातको की. क्या साल के इस छठे महीने में सिंह राशि वालों का भाग्य परिवर्तन होगा या कोई बड़ा चमत्कार उनकी जिंदगी को बदल कर रख देगा या यह माह चुनातियों से भरा होगा. जानेंगे सब. उससे पहले बात सिंह राशि वालों के व्यक्तित्व की.

सिंह राशि वालों का व्यक्तित्व 

सिंह राशि वालों का राशि चिन्ह शेर है. चिन्ह के मुताबिक ही सिंह राशि वालों का व्यक्तित्व होता है. वो शेर की भांति निडर, स्वंत्रत, किसी के सामने नहीं झुकने वाला और लीडरशीप के गुणों से भरे होते हैं. मुख पर चमक होता है, जो दूर से ही पहचान में आ सके. सिंह राशि के जातक स्वाभिमानी होते हैं. गलत के सामने किसी भी हाल में झुकना पसंद नहीं करते. हालांकि कई बार यह स्वभिमान अभिमान में बदल जाता है जिससे जिंदगी में रुकावटें आती है. 

पारिवारिक जीवन और मित्रता

यह माह सिंह राशि वालों के लिए अच्छा गुजरने वाला है. परिवार के सदस्यों से सहयोग मिलेगा. और संभावना है कि परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है. वहीं मित्र से भी सहयोग मिलता दिख रहा है. बस ध्यान रखें कि व्यर्थ के बहस में न पड़ें.

शिक्षा और करियर

जो छात्र अभी स्कूल में पढ़ रहे हैं उनका इस महीने पढ़ाई से मन भटकेगा. खेलकूद की तरफ ज्यादा ध्यान देंगे. वहीं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए यह माह शुभ शुभ गुजरेगा. अगर बात कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की करें तो उनके लिए यह महीना मन को विचलित करने जैसा रह सकता है. करियर को लेकर मन अशांत रहेगा. कोशिश करें कि अपना ध्यान भटकने न दें और पढ़ाई पर फोकस करें. अगर ऐसा करते हैं तो भाग्य खुल सकते हैं. 

स्वास्थ्य और प्रेम जीवन

जिन लोगों की शादी हो चुकी है उनकी आपसी मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से अनबन होने की उम्मीद है. ऐसे में आपसी दूरियां बढ़ सकती है. कोशिश करें कि एक पक्ष शांत रहें और कठोर शब्द बोलने से परहेज करें. वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनका इस महीने विवाह का योग नहीं बन रहा है और उनको अपने पार्टनर से धोखा भी मिल सकता है. अगर बात स्वास्थ्य की करें तो इस महीने बुखार और सिर दर्द की समस्या बन सकती है. हालांकि माह के अंत तक सब कुछ ठीक हो जाने के आसार दिख रहे हैं.

आर्थिक पक्ष

सिंह राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं उन्हें शुरुआत के महीने में कुछ घाटा लगने की संभावना है. लेकिन उसके बाद स्थिति में सुधार होती जाएगी और माह के अंत घाटा मुनाफा में बदल जाएगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने सीनियर से सहयोग मिलता दिख रहा है. अचानक धन लाभ के भी संकेत हैं. हालांकि छोटे मोटे खर्चे लगे रहेंगे. रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. जैसे किसी के पास आपका पैसा फंसा हुआ हो तो वह पैसा मिलने की संभावना है. कुल मिलाकर आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा.

लकी नम्बर और लकी कलर

इस महीने सिंह राशि वालों का लकी नम्बर 6 है. कोई भी शुभ काम करें तो इस लकी नम्बर का ख्याल रखें. इससे सफलता मिलने की संभावना दोगुनी हो जाएगी. अगर बात लकी कलर की करें तो श्वेत रंग यानी सफेद आपके लिए शुभ रहेगा. 

रखें इन विशेष बातों का ख्याल

निर्धन को क्षमता अनुसार धन का दान करें. जो भूखें हैं उन्हें भोजन दें. मंगलवार के दिन व्रत रखें और हनुमान जी की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करें. संभव हो तो आसपास के किसी हनुमान मंदिर में जाकर पूजा करें नहीं तो घर पर भी कर सकते हैं. अपने सेहत को तंदरुस्त रखने के लिए योग जरूर करें. खासकर ॐ मंत्र का जप करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement