Advertisement

Astrology: सोने के तरीके से हमारे भाग्य और ग्रहों का होता है संबंध... लेकिन कैसे... यहां जानिए

हर व्यक्ति के सोने का तरीका अलग होता है. कोई करवट लेकर सोता है तो कई सिकुड़ कर. ऐसे में क्या कहता है आपके सोने का तरीका? यहां आप जान सकते हैं.

What is the best way to sleep (Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST

व्यक्ति जब जागता रहता है तो उसका भौतिक शरीर काम करता है और जब सोता है तो उसका मन काम करता है. सोते समय व्यक्ति को देखकर उसकी आंतरिक स्थिति को समझ सकते हैं. साथ ही यह भी जान सकते हैं कि उसका वर्तमान समय कैसा है. व्यक्ति की राशि के बारे में ठीक-ठीक अंदाजा भी लगा सकते हैं. सोने के तरीकों में बदलाव से मन बहुत हद तक बदल भी सकते हैं. 

क्या आप करवट लेकर सोते हैं और रहते हैं सिकुड़े 
यह बताता है कि आप शनि या शुक्र प्रधान व्यक्ति हैं. भावनात्मक रूप से ऐसे लोग अपने आपको अकेला महसूस करते हैं. चीज़ों को अपने अंदर रखते हैं. लोगों से बांटना नहीं चाहते. ऐसे लोग धन और नाम यश के मामले में बड़े भाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोगों को हमेशा प्रेम और दोस्ती के मामले में सावधान रहना चाहिए. जिन लोगों को प्रेम संबंधों में समस्या हो उन्हें सिकुड़कर सोने से बचना चाहिए.

आप पलंग पर पूरी तरह सोते हैं फैल कर और हाथ-पैर बिखेर कर
यह बताता है कि आप मंगल या सूर्य से प्रभावित हैं. ऐसे लोग जबरदस्ती चीज़ों को पाना चाहते हैं, चाहे परिणाम कुछ भी हो. वाणी पर नियंत्रण नहीं होता. हालांकि दिल के अच्छे होते हैं. ऐसे लोगों को जीवन में चीज़ों को पाने में काफी संघर्ष करना पड़ता है. ऐसे लोगों को सच्चे रिश्तों और लोगों की कदर करनी चाहिए. अगर जीवन में संघर्ष ज्यादा हो तो पलंग पर चैन से सोएं, पलंग पर अधिकार स्थापित न करें. 

क्या आप बिलकुल सीधा होकर सोते हैं
यह बताता है कि आप सूर्य और शनि से मिश्रित प्रभाव रखते हैं. ऐसे लोग नियमों और अनुशासन के मामले में बड़े सख्त होते हैं. पारिवारिक जीवन अच्छा नहीं होता. समाज में सम्मान पाते हैं. चीजें सही समय पर पाते हैं और उन्नति करते हैं. हमेशा स्वास्थ्य की आकस्मिक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. अगर स्वास्थ्य में लगातार समस्याएं रहती हों तो करवट लेकर सोया करें. 

आप जैसे भी सोते हों, आपको सोने के लिए सहारा चाहिए 
यह बताता है कि आप चन्द्रमा प्रधान व्यक्ति हैं. ऐसे लोग मन के बड़े अच्छे और बड़े भोले होते हैं. आम तौर पर जीवन में किसी बुरी घटना के घटने के बाद ये अपने आपको असुरक्षित महसूस करते हैं. ऐसे लोग धन के मामले में जबरदस्त भाग्यवान होते हैं. ऐसे लोगों को ईश्वर से हमेशा अपना सम्बन्ध बनाए रखना चाहिए. भावनात्मक रूप से कमजोर हैं तो पलंग पर फैलकर सोएं, ढेर सारे तकिये रखें. 

आपको खूब नींद आती हो और मौका मिलते ही सो जाते हैं 
ऐसे लोग शुद्ध रूप से शुक्र प्रधान व्यक्ति होते हैं. इनको आम तौर पर कोई भी बुरी या अच्छी चीज़ बहुत समय तक प्रभावित नहीं कर सकती. कुछ भी अच्छा या बुरा हो ये अपने हिसाब से ही जीवन जीते हैं. भाग्य और यश हमेशा इनके साथ होता है. खूब धन भी मिलता है परन्तु कभी कभी अचानक सब कुछ छोड़कर जा सकते हैं. इनको हमेशा अपने साथ एक अच्छा दोस्त जरूर रखना चाहिए. जो लोग ज्यादा आलसी और लापरवाह हों उन्हें हर समय और हर जगह सोने से बचना चाहिए. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement