2026 का साल सूर्य का साल है. इस साल सभी जातकों पर सूर्य का प्रभाव रहेगा. लेकिन किस राशि वालों को किस फील्ड में सफलता मिलेगी और किस राशि वालों को संघर्ष करना पड़ेगा. चलिए आपको बताते हैं कि किस राशि के जातकों को कौन सा फील्ड चुनना चाहिए.
मेष राशि के लिए कौन सा फील्ड बेहतर?
इस राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव परिवर्तन होगा. करियर के लिए शुभ फलदायी साल है. अध्ययन, अध्यापन और सैन्य क्षेत्र सबसे बेहतर विकल्प है. जातकों को शिक्षा में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे. नए विषय के चयन के लिए अच्छा समय है. विदेश जाने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा.
वृषभ राशि-
इस राशि के जातकों के लिए शिक्षा के दृष्टिकोण से थोड़ा दिक्कत वाला समय रहेगा. संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी. बीटीसी, बीएड जैसे टीचिंग फील्ड में अच्छी सफलता मिलेगी. नौकरी के लिए कोशिश करनी होगी. ट्रांसफर प्रमोशन के योग हैं. कारोबार के लिए अनुकूल समय है.
मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के लिए शिक्षा में थोड़ा कम समय मिलेगा. कारोबार में लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. सिविल सर्विसेज और प्रशासन से फायदा हो सकता है.
कर्क राशि-
इस राशि वालों के लिए नया साल बेहतर नतीजे आएंगे. विषय के चयन में दुविधा खत्म होगी. विदेश में शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है. करियर में थोड़ा संघर्ष रहेगा. लेकिन सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है. कारोबार करने वाले जातकों के लिए थोड़ा सा अवरोधक समय रहेगा. कारोबार से दूर रहना बेहतर है.
सिंह राशि-
इस राशि वालों के लिए शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक रहेगा. परीक्षा के नतीजे भी बेहतर आएंगे. मेडिकल, मैनेजमेंट में अच्छी सफलता मिलेगी. बैंकिंग, प्रशासनिक सेवाओं में बेहतर कर सकते हैं. घर से दूर जाकर नौकरी का योग बन रहा है.
कन्या राशि-
ये साल इस राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा. जितना परिश्रम होगा, उतनी सफलता मिलेगी. इंजीनियरिंग, बीएड, बीटीसी, लॉ के क्षेत्र में ग्रहों का समर्थन मिलेगा. वर्दी वाली नौकरी में भी सफलता मिल सकती है. प्रशासनिक सेवा के लिए समय अनुकूल है.
तुला राशि-
इस राशि वालों के लिए साल 2026 में अवरोध की स्थिति रहेगी. दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. जातकों के लिए विदेश जाकर नौकरी करना आसान होगा. खेल क्षेत्र में करियर बनाना आसान होगा. रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन से जुड़कर काम करना आसान होगा. स्पोर्ट्स, टीचिंग, लॉ के क्षेत्र से फायदा होगा.
वृश्चिक राशि-
इस राशि वालों के लिए शिक्षा के लिए थोड़ा बेहतर साल रहेगा. बीएड, बीटीटी के लिए अच्छा समय है. मेडिकल, मैनेजमेंट की डिग्री के लिए बेहतर समय है. नौकरी के दृष्टि से साल 2026 का साल शानदार रहेगा. अगस्त के बाद स्थिति और भी बेहतर होगी. बिजनेस से भी लाभ हो सकता है.
धनु राशि-
शिक्षा क्षेत्र के लिए सकारात्मक समय रहेगा. मेडिकल, सिविल इंजीनियरिंग का क्षेत्र सफलता दिलाने वाला होगा. करियर के लिहाज से सरकारी सेवा के लिए अनुकूल रहेगा. सैन्य और पुलिस सेवा बेहतर है. डिग्री पाने के लिए अनुकूल समय है. शेयर मार्केट और खेल क्षेत्र से सफलता मिल सकती है.
मकर राशि-
इस राशि वालों के लिए ये साल खर्चीला रहेगा. शिक्षा पर खर्च बढ़ेगा. विदेश जाकर नौकरी करना फायदेमंद होगा. दुग्ध का कारोबार फायदेमंद होगा. टीचिग, मैनेजमेंट का क्षेत्र अच्छा है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. राजनीति में किस्मत आजमा सकते हैं.
कुंभ राशि-
इस राशि वालों के लिए नई डिग्री लेने के लिए अनुकूल समय है. अगर जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो बहुत अच्छा समय रहेगा. शिक्षा, प्राइवेट, कला, शेयर मार्केट में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा समय है.
मीन राशि-
इस राशि वाले जातक अगर मेडिकल मैनेजमेंट में पढ़ाई करना चाहते हैं तो ये फील्ड सबसे अच्छा है. जातक उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं. रिसर्च फील्ड के लिए, सिविल इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिग्री लेना चाहते हैं तो समय ठीक है. जातकों को सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: