आपकी जन्मतिथि से सेहत का कनेक्शन होता है. अंक ज्योतिष में इस संबंध में बताया गया है. आप अपनी जन्म की तारीख से जान सकते हैं आपको कौन सी बीमारी होगी और इसका कैसे उपचार करें? यदि आपका जन्म माह की 01, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो तो आपको ह्रदय रोग, उच्च रक्तचाप और आंखों की समस्या हो सकती है. इन रोगों को दूर करने के लिए आपको केसर, लौंग, संतरा और जौ का खूब प्रयोग करना चाहिए. आपके लिए शहद एक वरदान है, इसका प्रयोग अवश्य करें. जितना हो सके सूर्य देव की उपासना करें.
आपका जन्म माह की 02, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो
आपको पेट और पाचन तंत्र की समस्याएं परेशान करती हैं. साथ ही आपको गले के रोग, ट्यूमर और कैंसर से बचना चाहिए. इन रोगों के दूर करने के लिए आपको पत्ता गोभी, खीरा, तरबूज, खरबूज खूब प्रयोग करना चाहिए. अच्छे स्वास्थ्य के लिए शिव जी की उपासना लाभकारी होगी.
आपका जन्म माह की 03, 12, 21 या 30 को हुआ हो
आपको स्नायु तंत्र की समस्या, तनाव और स्ट्रोक जैसी संभावनाएं होती हैं. आपको कभी-कभी त्वचा की समस्या भी हो जाती है. इन बीमारियों को दूर करने के लिए सेब, स्ट्रॉबेरी, जैतून अन्नानास का सेवन करना चाहिए. इससे लाभ होता है. केसर का प्रयोग खूब लाभकारी होता है. अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान विष्णु की उपासना करें.
आपका जन्म माह की 04, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो
आपको किडनी, सर दर्द और शरीर दर्द जैसी समस्याएं होती हैं. आपको मानसिक रोगों से भी बचकर रहना चाहिए. आपके लिए पालक, हरी सब्जियां और सूखे मेवे लाभकारी होते हैं. आपको एक अच्छे सलाहकार से भी लाभ होता है. अच्छे स्वास्थ्य के लिए राहु की पूजा करें.
आपका जन्म माह की 05, 14 या 23 तारीख को हुआ हो
ऐसे लोगों को स्नायु तंत्र की, मानसिक तनाव की और पक्षाघात की समस्या से बचना चाहिए. इनके लिए गाजर, ओट्स और अखरोट काफी फायदेमंद होते हैं. रोज टहलने और प्राणायाम से इनको खूब लाभ होता है. इनको यथाशक्ति भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए.
आपका जन्म माह की 06, 15 या 24 तारीख को हुआ हो
आपको कान-नाक, गले और छाती की समस्या से बचना चाहिए. ब्रेस्ट कैंसर और रक्तचाप की समस्या से भी बचना चाहिए. ऐसे लोगों के लिए बीन्स, पालक, अनार और बादाम अच्छे होते हैं. इनको पुदीने के प्रयोग से भी खूब लाभ होता है. अच्छे स्वास्थ्य के लिए इनको देवी की उपासना करनी चाहिए.
आपका जन्म माह की 07, 16 या 25 तारिख को हुआ हो
ऐसे लोगों को ज्यादातर बीमारियां तनाव और जिम्मेदारियों से होती हैं. कभी-कभी इनको त्वचा और पेट की समस्या भी परेशान करती है. इनके लिए पत्ता गोभी, खीरा, सेब और अंगूर बेहद लाभकारी होते हैं. वैसे फलों और सब्जियों के रस से इनको खूब लाभ होता है. यथाशक्ति केतु की उपासना करें.
आपका जन्म माह की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो
लिवर, आंत, सरदर्द और रक्त की बीमारियां परेशान करती हैं. ऐसे लोगों को जहा तक हो सके मांसाहार से बचना चाहिए. इनके लिए हर प्रकार की हरी सब्जियां और पानी वाले फल लाभकारी होते हैं. अच्छे स्वास्थ्य के लिए शनि देव की उपासना करें.
आपका जन्म माह की 09, 18 या 27 तारिख को हुआ हो
गर्मी से होने वाली बीमारियां परेशान करती हैं. खसरा, चेचक और अन्य संक्रामक बीमारियों से बचना चाहिए. इनके लिए अदरक, प्याज और लहसुन लाभकारी होता है. पानी हमेशा साफ ही पीएं. अच्छे स्वास्थ्य के लिए इनको हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए.