Advertisement

Brihaspati Dev: किस तरह राशियों को प्रभावित करेगा ब्रहस्पति गोचर, देश-दुनिया में क्या होगी उथल-पुतल.. क्या करें उपाय?

ब्रहस्पति ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है. ऐसे में कई राशियां गंभीर रूप से प्रभावित होंगी. लेकिन किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा. साथ ही देश-दुनिया में क्या बदलाव दिखाई देंगे.

Brihaspati Grah
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST

बृहस्पति देव अभी तक मिथुन राशि में विद्यमान थे. अब 02 जून वे कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं. यह बृहस्पति का महापरिवर्तन है. यह बृहस्पति देव की सबसे मजबूत स्थिति है. कर्क राशि में बृहस्पति देव 31 अक्टूबर तक विद्यमान रहेंगे. इस परिवर्तन का प्रभाव देश-दुनिया में कई तरह से पड़ेगा. खासतौर पर इससे बाज़ार काफी प्रभावित होंगे. 

राशि परिवर्तन का देश दुनिया पर असर? 
बृहस्पति देव की चाल 02 जून से बदल गई है. बृहस्पति देव अभी भी अतिचारी स्थिति में ही हैं. इससे दुनिया भर में अशांति और उपद्रव की स्थिति बनेगी. साथ ही जलवायु और मौसम में बड़े परिवर्तन होंगे. इसके अलावा दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव होंगे. बाजार में बड़े उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. खासतौर पर महंगाई काफी ज्यादा बढ़ सकती हैं. तो वहीं, धार्मिक मामले तेजी पकड़ेंगे और इनको लेकर विवाद भी होगा. 

किस राशि पर पड़ेगा कैसा असर?
बृहस्पति देव के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को स्वास्थ्य की समस्या और अपयश की स्थिति रह सकती है. साथ ही वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य और करियर में बड़े परिवर्तन के योग बन रहे हैं. तो वहीं, मिथुन राशि धारकों को धन लाभ, पारिवारिक सुख और ख्याति की प्राप्ति होगी. हालांकि कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, करियर में थोड़ा सुधार भी होगा. सिंह राशि के जातकों का स्थान परिवर्तन हो सकता है. उनके पारिवारिक और वैवाहिक समस्या के योग है. साथ ही कन्या राशि को इस वर्ष संतान की उन्नति और आर्थिक सुधार प्राप्त होंगा.

तुला राशि के जातकों को धन लाभ, करियर में सफलता और ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी. वृश्चिक राशि के स्वास्थ्य तथा पारिवारिक मामले बेहतर होते जाएंगे. धनु राशि के करियर में बड़ा बदलाव हो सकता है. लेकिन परिवार से दूर जाना होगा. मकर राशि वालों की स्वास्थ्य की समस्याएं हल होती जाएंगी. कुम्भ राशि को स्वास्थ्य की समस्या से बचाव करने की जरूरत है. तो वहीं, मीन राशि वालों के करियर में बड़ा परिवर्तन हो सकता है और धार्मिक झुकाव बढ़ेगा. 

राशि परिवर्तन के उपाय?
अगर बृहस्पति देव का यह राशि परिवर्तन आपके अनुकूल नहीं है तो रोज सुबह हल्दी मिला जल सूर्य देव को अर्पित करें. साथ ही सुबह-शाम बृहस्पति मंत्र का जप करें. इसके लिए किसी एक स्थान का चुनाव कर लें जहां रोज प्रार्थना करें. उपाय के लिए आपको सात्विकता और पवित्रता भी बनाए रखने की जरूरत होगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement