Shukra Gochar 2024: शुक्र का मिथुन राशि में हो रहा प्रवेश, जानिए इस गोचर का सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव... किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान ?

Shukra Gochar 2024: आज (12 जून) को शाम 6.37 पर शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसका अलग-अलग राशि के जातकों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा. कुछ जातकों पर गोचर का प्रभाव अच्छा पड़ेगा तो वहीं कुछ को सावधान रहने की जरूरत है.

Shukra Gochar 2024 (File Photo)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2024,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

शुक्र अभी तक वृष राशि में विद्यमान थे. लेकिन आज 12 जून शाम 6.37 पर, मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. राशि परिवर्तन के समय शुक्र अभी भी अस्त हैं. इस समय वृश्चिक लग्न का उदय हो रहा है. शनि मंगल और चंद्रमा का संबंध बना हुआ है. इस समय रिश्तों को लेकर सावधानी रखनी होगी. साथ ही जिनके विवाह की स्थिति बन रही है, उन्हें और भी ज्यादा सावधान रहना होगा. आर्थिक बाजार में थोड़ा उतार चढ़ाव बना रहेगा. व्यवसाय की नीतियों तथा आर्थिक नियमों में परिवर्तन हो सकता है.

शुक्र के राशि परिवर्तन का राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ये सभी जानना चाहते हैं. ऐसे में हम आपको आपकी राशि के अनुसार बता रहे हैं कि आपके लिए शुक्र का गोचर कैसा रहने वाला है और किन बातों का ख्याल रखना है.

मेष- आर्थिक लाभ और वाहन संपत्ति के लाभ के योग हैं.

वृषभ- धन की स्थिति अच्छी होगी. स्वास्थ्य तथा मन में सुधार होगा.

मिथुन- भोग, सुख तथा धन की प्राप्ति होगी. आपको दुराचार से बचना होगा.

कर्क- आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी.

सिंह- रुके हुए काम पूरे होंगे, धन की समस्याएं हल होंगी.

कन्या- व्यर्थ की कलह और पीड़ा के योग हैं. स्त्री पक्ष से कष्ट के भी योग बन रहे हैं.

तुला- मनचाही इच्छाएं पूरी होंगी. स्वास्थ्य और मन बेहतर होगा.

वृश्चिक- संपत्ति और वाहन का लाभ हो सकता है. सुख में वृद्धि होगी.

धनु- व्यर्थ का दुख हो सकता है. स्त्री पक्ष से या स्त्री पक्ष को कष्ट हो सकता है.

मकर- व्यर्थ के विवादों से बचें. चिंतायें बढ़ सकती हैं.

कुंभ- धन उपहार और समृद्धि का लाभ हो सकता है. पारिवारिक सुख के योग हैं.

मीन- लोगों से प्रेम और सहयोग मिलेगा. स्त्री से सुख की प्राप्ति होगी.

 शुक्र का राशि परिवर्तन अनुकूल न हो तो क्या उपाय करें ? 

शुक्र का राशि परिवर्तन वैसे तो सबके लिए अनुकूल ही है. परंतु कन्या, धनु और मकर राशि के लिये यह परिवर्तन अनुकूल नहीं है. इनको नियमित रूप से श्री हरि और माता लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए. प्रातः और सायं शुक्र के मंत्र का जप करना चाहिए. नियमित रूप से सफ़ेद मिठाई का दान करना चाहिए. साथ ही सफ़ेद रंग के वस्त्रों का प्रयोग करें.

 

Read more!

RECOMMENDED