केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें पे कमीशन (8th Pay Commission) को लागू होने और अपनी सैलरी में बढ़ोतरी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वेतन कितना बढ़ेगा यह फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर निर्भर करेगा. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है वेतन आयोग, क्या है फिटमेंट फैक्टर, कितनी बढ़ेगी सैलरी और कब तक खाते में पैसे आएंगे?
क्या है वेतन आयोग
भारत सरकार की ओर गठित एक समिति वेतन आयोग है. पहला वेतन आयोग जनवरी 1946 में बना था. इस आयोग का काम केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, पेंशन, महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) सहित दूसरे फायदों में बदलाव या रिवीजन की सिफारिश करना है. केंद्र सरकार हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग लाती है. 7वां वेतन आयोग साल 2016 में लागू किया गया था, जिसका समापन 31 दिसंबर 2025 को हो गया है. अब 8वां पे कमीशन लागू होने वाला है. मोदी सरकार ने 8वें वेतन आयोग को नोटिफाई कर दिया है. हालांकि इसे अभी लागू नहीं किया गया है.
क्या है फिटमेंट फैक्टर
फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर नंबर है. इसका इस्तेमाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और भत्तों को संशोधित करने के लिए किया जाता है. फिटमेंट फैक्टर महंगाई, कर्मियों की रोजमर्रा का खर्च और सरकार की वित्तीय क्षमता जैसे विभिन्न कारकों पर विचार करके निर्धारित किया जाता है. फिटमेंट फैक्टर में मौजूदा बेसिक सैलरी से गुणा करके नई बेसिक सैलरी निकाली जाती है. फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, उतनी ज्यादा सैलरी बढ़ेगी.
फिटमेंट फैक्टर कैसे करता है सैलरी को प्रभावित
7वां पे कमिशन जनवरी 2016 से लागू माना गया था, लेकिन सरकार ने इसे जून 2016 में मंजूरी दी थी. 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. इससे कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर कम से कम 18000 रुपए हो गई. आपको मालूम हो कि हर नए वेतन आयोग की शुरुआत में महंगाई भत्ता शून्य पर रीसेट कर दिया जाता है क्योंकि बेस इंडेक्स की फिर से गणना की जाती है. ऐसे में 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में वास्तविक वृद्धि 14.3 फीसदी हुई थी. किस कर्मचारी का कितना वेतन बढ़ेगा यह उसके लेवल या ग्रेड पर निर्भर करता है. केंद्रीय कर्मचारियों को कुल 18 लेवल में बांटा गया है. हर लेवल के कर्मियों की बेसिल सैलरी अलग-अलग होती है.
कौन से हैं सरकारी कर्मचारियों के 18 लेवल
1. लेवल 1: एंट्री-लेवल/ग्रुप D कर्मचारी.
2. लेवल 2 से 9: ग्रुप C कर्मचारी.
3. लेवल 10 से 12: ग्रुप B कर्मचारी.
4. लेवल 13 से 18: ग्रुप A कर्मचारी.
7वें वेतन आयोग के तहत इस प्रकार है बेसिक सैलरी
लेवल 1: 18000 रुपए
लेवल 5: 29200 रुपए
लेवल 10: 56100 रुपए
लेवल 15: 182200 रुपए
लेवल 18: 250000 रुपए
8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ सकती है सैलरी
आपको मालूम हो कि 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर क्या रखा जाएगा, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है. सरकारी कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर के बारे में अपडेट पाने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा. यदि 8वें पे कमीशन में फिटमेंट फैक्टर 2.15 रखा गया तो उसे कर्मचारी की वर्तमान बेसिक सैलरी से गुणा किया जाएगा. मान लीजिए किसी कर्मचारी की इस समय बेसिक सैलरी 18000 रुपए तो उसमें फिटमेंट फैक्टर 2.15 का गुणा करने के बाद नई बेसिक सैलरी 38700 रुपए हो जाएगी. इसी तरह यदि किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50000 रुपए है तो ऐसे कर्मी की सैलरी बढ़कर 1 लाख 7 हजार 500 रुपए तक हो जाएगी. हम तीन संभावित फिटमेंट फैक्टर को लेकर आपको बता रहे हैं कितनी सैलरी बढ़ सकती है.
फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहने पर कितनी बढ़ेगी बैसिक सैलरी
1. लेवल 1 से लेवल 4: 46260 रुपए से 65535 रुपए
2. लेवल 5 से लेवल 8: 75044 रुए से 122332 रुपए
3. लेवल L9 से लेवल 12: 136467 से 202516 रुपए
4. लेवल 13 से लेवल 13A: 316367 रुपए से 336927 रुपए
5. लेवल 14 से लेवल 18: 370594 रुपए से 642500 रुपए
फिटमेंट फैक्टर 3 रहने पर कितनी बढ़ेगी बैसिक सैलरी
1. L1 से L4: 54000 से 76500 रुपए
2. L5 से L8: 87600 से 142800 रुपए
3. L9 से L12: 159300 से 236400 रुपए
4. L13 से L13A: 369300 से 393300 रुपए
5. L14 से L18: 432600 से 750000 रुपए
फिटमेंट फैक्टर 3.68 रहने पर कितनी बढ़ेगी बैसिक सैलरी
1. L1 से L4: 58500 से 94900 रुपए
2. L5 से L8: 115050 से 182325 रुपए
3. L9 से L12: 220025 से 256100 रुपए
4. L13 से L13A: 400075 से 426075 रुपए
5. L14 से L18: 468650 से 812500 रुपए
खाते में कब आएंगे पैसे
आपको मालूम हो कि सरकारी कर्मचारी के वेतन में बेसिक पे, DA, HRA और ट्रांसपोर्ट भत्ता शामिल होता है. कुल आय में मूल वेतन का हिस्सा 51.5% है, जबकि DA का हिस्सा लगभग 30.9%, HRA का लगभग 15.4% और परिवहन भत्ते का लगभग 2.2% है. आपको मालूम हो कि कागजों पर 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा, लेकिन असल बढ़ी हुई सैलरी तुरंत नहीं मिलेगी. आपको मालूम हो कि 7वां पे कमिशन 1 जनवरी 2016 से लागू माना गया था, लेकिन सरकार ने इसे जून 2016 में मंजूरी दी थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि 8वां वेतन आयोग को सरकार जब भी मंजूरी दे लेकिन बढ़ी हुई सैलरी 1 जनवरी 2026 से दी जाएगी.