Advertisement

Airtel ने बढ़ाए अपने टैरिफ रेट, जानें अब कितने का मिलेगा कौन सा प्लान

डेटा टॉप-अप के लिए, 48 रुपये के प्लान की कीमत अब 58 रुपये होगी, जिसमें 3 जीबी डेटा दिया जाएगा. जबकि 98 रुपये वाले प्लान को 12 जीबी डेटा के साथ बढ़ाकर 118 रुपये कर दिया गया है.

Airtel ने बढ़ाए अपने टैरिफ रेट
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 22 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST
  • एयरटेल ने अपने प्लान में लगभग 25 फीसदी की बढ़ोतरी की.
  • नए टैरिफ 26 नवंबर 2021 से लागू होंगे.

टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल (Airtel) ने सोमवार को अपने प्रीपेड प्लांस के लिए टैरिफ में 20-25 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की.  इसमें टैरिफ वॉयस प्लान, असीमित वॉयस बंडल और डेटा टॉप अप शामिल हैं. ये नए टैरिफ 26 नवंबर 2021 से लागू होंगे. एयरटेल ने शुरुआती स्तर के वॉयस प्लान में लगभग 25 फीसदी की बढ़ोतरी की है, जबकि अनलिमिटेड वॉयस बंडल के ज्यादातर प्लान में बढ़ोतरी लगभग 20 फीसदी है. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि उसने हमेशा यह ध्यान रखा है कि मोबाइल प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) 200 रुपये और आखिरकार 300 रुपये होना चाहिए, ताकि पूंजी पर सही रिटर्न मिल सके. 

एयरटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘हम यह भी मानते हैं कि एआरपीयू के इस स्तर से नेटवर्क और स्पेक्ट्रम में जरूरी पर्याप्त निवेश किया जा सकेगा.  इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे एयरटेल को भारत में 5जी लागू करने के लिए मदद मिलेगी.’’ नए टैरिफ 26 नवंबर 2021 से लागू होंगे. शुरुआती वॉयस प्लान का टैरिफ 28 दिनों की वैधता के साथ मौजूदा 79 रुपये की जगह अब 99 रुपये होगा.  इसमें 50 प्रतिशत अधिक टॉकटाइम (99 रुपये), 200 एमबी डेटा और एक पैसा प्रति सेंकेंड का वॉयस टैरिफ जैसे लाभ शामिल हैं.

149 रुपये का प्लान अब 179 रुपये का 
 
असीमित वॉयस बंडल और डेटा टॉप-अप में भी बढ़ोतरी की घोषणा की गई है. लंबे अंतराल के बाद यह पहला मौका है जब कंपनी ने इस पैमाने पर टैरिफ में बढ़ोतरी की है. अनलिमिटेड वॉयस बंडल में, 149 रुपये की कीमत वाला एयरटेल का प्लान अब 28 दिनों की वैधता के साथ 179 रुपये होगा जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस / दिन, 2 जीबी डेटा जैसे लाभ होंगे. 2,498 रुपये के प्लान को बढ़ाकर 2,999 रुपये कर दिया गया है और यह असीमित कॉलिंग के लिए 365 दिनों, 100 एसएमएस / दिन और 2 जीबी / दिन डेटा के साथ आता है. 

48 रुपये के प्लान की कीमत अब 58 रुपये

डेटा टॉप-अप के लिए, 48 रुपये के प्लान की कीमत अब 58 रुपये होगी, जिसमें 3 जीबी डेटा दिया जाएगा, जबकि 98 रुपये वाले प्लान को 12 जीबी डेटा के साथ बढ़ाकर 118 रुपये कर दिया गया है. एयरटेल ने 251 रुपये के डेटा टॉप-अप प्लान में टैरिफ बढ़ोतरी की भी घोषणा की है, जिसकी कीमत अब 50 जीबी डेटा के साथ 301 रुपये होगी. भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि टेलीकॉम सेक्टर में स्ट्रेस के बीच टैरिफ को बढ़ाने की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें:

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement