Amazon Great Freedom Sale 2026: Amazon की बड़ी सेल का ऐलान, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फर्नीचर तक मिलेंगे शानदार ऑफर... सेव कर लें डेट!

सेल 7 अगस्त से शुरू होगी. इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंस, फर्नीचर और रोजमर्रा के सामान पर कई शानदार ऑफर मिल सकते हैं. कंपनी ने सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे देने की भी जानकारी दी है.

Amazon Great Freedom Festival Sale
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

Amazon Great Freedom Sale 2026: खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. Amazon ने अपनी Great Freedom Sale 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह सेल 7 अगस्त से शुरू होगी. इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंस, फर्नीचर और रोजमर्रा के सामान पर कई शानदार ऑफर मिल सकते हैं. कंपनी ने सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे फायदे देने की भी जानकारी दी है.

फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे ऑफर
Amazon की इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच और वायरलेस ईयरबड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर छूट मिलेगी. इसके अलावा गेमिंग से जुड़े सामान और एक्सेसरीज पर भी ऑफर दिए जाएंगे. जो लोग नया फोन, लैपटॉप या दूसरे गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह सेल फायदेमंद हो सकती है. कई बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट कम कीमत में मिल सकते हैं.

टीवी और घर के सामान पर भी छूट
Great Freedom Sale 2026 में स्मार्ट टीवी और घर में इस्तेमाल होने वाले कई सामानों पर भी ऑफर मिलेंगे. इसमें एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन और वैक्यूम क्लीनर जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. घर के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने वाले ग्राहकों को अलग-अलग ब्रांड्स के प्रोडक्ट पर अच्छी बचत का मौका मिल सकता है.

Amazon की यह सेल सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स तक सीमित नहीं रहेगी. इसमें फर्नीचर, मैट्रेस, किचन अप्लायंस और घर सजाने से जुड़े सामान पर भी छूट मिलेगी. इसके अलावा सफाई के सामान, स्टोरेज प्रोडक्ट और रोजाना इस्तेमाल की चीजों पर भी ऑफर मिल सकते हैं.

बैंक ऑफर और EMI का मिलेगा फायदा
सेल में ग्राहकों को अतिरिक्त बचत के लिए कई विकल्प दिए जाएंगे. चुनिंदा बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर, कैशबैक और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी उपलब्ध होंगे. हालांकि इन ऑफर्स का फायदा प्रोडक्ट और बैंक के नियमों के अनुसार मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED