नवरात्रि, धनतेरस और दिवाली के दौरान लोग जमकर खरीदारी करते हैं. इसी को देखते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों ने फेस्टिव सेल शुरू कर दी है. Amazon की Great Indian Festival और Flipkart की Big Billion Days सेल में स्मार्टफोन समेत इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट मिल रही है.
45 हजार रुपए तक सस्ता Samsung Galaxy S25 Ultra
फेस्टिव सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Samsung Galaxy S25 Ultra बड़ा ऑफर है. भारत में इसकी लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपए थी. Amazon की सेल में इसे 84,999 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस फोन में हाई-एंड डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, कई कैमरा फीचर और S Pen सपोर्ट मिलता है.
iPhone 16 भी 72 हजार से कम में
Apple का iPhone 16 भी सेल में आकर्षक कीमत पर मिल रहा है. Amazon पर सभी ऑफर्स को मिलाकर इसकी कीमत 71,999 रुपए बताई गई है. वहीं Flipkart पर iPhone 17 की कीमत को लेकर 76,999 रुपए का ऑफर टीज किया गया है. हालांकि ऐसे ऑफर्स में बैंक कार्ड और दूसरी शर्तें लागू हो सकती हैं.
30 हजार रुपए के आसपास मिलेंगे कई फोन
अगर आपका बजट 30 हजार रुपए के आसपास है तो भी कई विकल्प मौजूद हैं. Nothing Phone (4b) को Flipkart की सेल में 27,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है. OnePlus Nord CE 5 की कीमत 33,999 रुपए बताई गई है, जबकि इसकी मौजूदा कीमत 40,999 रुपए है. यानी यहां करीब 7 हजार रुपए की बचत हो सकती है. Realme P4 5G की कीमत सेल में 29,999 रुपए होगी. इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है.
15 हजार से कम बजट में भी ऑप्शंस
कम बजट में फोन खरीदने वालों के लिए iQoo Z11 Lite 5G को 15,499 रुपए में पेश किया जा रहा है. इसकी लॉन्च कीमत 19,499 रुपए थी. Flipkart पर Mivi One 5G की कीमत 11,999 रुपए से शुरू है. इसमें 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया गया है.
बैंक ऑफर को समझे बिना न करें पेमेंट
Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए भी अलग कैशबैक ऑफर है. प्राइम मेंबर्स को एलिजिबल खरीदारी पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है, जबकि नॉन-प्राइम ग्राहकों के लिए यह कैशबैक 3 प्रतिशत है. वहीं Flipkart ने Axis और ICICI Bank कार्ड से 10% तक डिस्काउंट की घोषणा की है. इसलिए सिर्फ सेल वाली कीमत देखकर फोन न खरीदें. पहले देखें कि दिखाई गई कीमत में बैंक ऑफर शामिल है या नहीं, एक्सचेंज जरूरी है या नहीं और आपका कार्ड उस ऑफर के लिए योग्य है या नहीं. किसी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले दोनों प्लेटफॉर्म पर उसकी सेल कीमत जरूर देखें.
ये भी पढ़ें